फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण के बीच मेहताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल का दीदार, पर्यटकों के लिए टिकट की ये है व्यवस्था

Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Aug 2020 12:33 AM IST
सार

एडीए ने महताब बाग में व्यू प्वाइंट पर्यटकों के लिए खोल दिया है

विज्ञापन
Taj View Point Open For Tourists In Corona Virus Time Visits Tajmahal
महताब बाग व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी आगरा विकास प्राधिकरण ने महताब बाग में ताज व्यू प्वाइंट को पर्यटकों के लिए खोल दिया। यहां कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है। पर्यटकों को टिकट भी मैनुअल दिया जा रहा है। टिकट काउंटर और अंदर सैनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। 
Taj View Point Open For Tourists In Corona Virus Time Visits Tajmahal
व्यू प्वाइंट से ताजमहल के साथ फोटो खिंचाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यमुना किनारे यहां महज 10 फुट चौड़ी जगह है, जिसमें सामाजिक दूरी का पालन तीन से ज्यादा पर्यटक कर ही नहीं सकते। एडीएम सिटी का कहना है कि यदि व्यू प्वाइंट पर नियमों की अनदेखी हुई और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया तो इसे बंद कर दिया जाएगा।
Taj View Point Open For Tourists In Corona Virus Time Visits Tajmahal
व्यू प्वाइंट से ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
व्यू प्वाइंट खोलने से कोई फायदा नहीं
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के व्यू प्वाइंट खोलने का कोई फायदा नहीं है। जो व्यू वहां से है उससे बेहतर मेहताब बाग की ओर से और दशहरा घाट से देखा जा सकता है। लेकिन उससे पहले ताजमहल को खोले जाने की जरूरत थी। - राकेश चौहान अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन  
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj View Point Open For Tourists In Corona Virus Time Visits Tajmahal
ताजमहल - फोटो : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
पहले ताजमहल को खोलें
अगर पर्यटकों के लिए सोचा जाता तो पहले ताजमहल खोला जाना चाहिए। पर्यटक आ ही नहीं रहे तो व्यू प्वाइंट का क्या फायदा। जो पर्यटक आएंगे वह सीधे ताज आएंगे। - संदीप अरोड़ा अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
 
विज्ञापन
Taj View Point Open For Tourists In Corona Virus Time Visits Tajmahal
व्यू प्वाइंट से ताजमहल के साथ फोटो खिंचाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ तो बंद कराएंगे
व्यू प्वाइंट आगरा विकास प्राधिकरण ने खोला है। अगर यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया गया तो इसे भी अन्य स्मारकों की तरह बंद करवा दिया जाएगा। -डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed