मथुरा में गोवर्धन मुड़िया पूर्णिया मेला का रविवार से आगाज हो गया है। लेकिन बारिश ने पहले ही दिन प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।परिक्रमा मार्ग पर जलभराव हो गया है। जिससे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
मुड़िया मेला के पहले दिन ही खुली प्रशासन की पोल, तस्वीरों में देखें परिक्रमा मार्ग का हाल
2 of 7
परिक्रमा मार्ग पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने मुड़िया मेला की तैयारियों में महीनों पहले ही जुट जाता है ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, लेकिन ये तस्वीरें व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रही हैं। पानी की निकासी न होने से परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया है।
मुड़िया मेला के पहले दिन ही खुली प्रशासन की पोल, तस्वीरों में देखें परिक्रमा मार्ग का हाल
3 of 7
परिक्रमा मार्ग पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा करने के लिए शनिवार से भी हजारों श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए थे। इन श्रद्धालुओं को पानी से गुजर परिक्रमा करनी पड़ रही है। लोगों को मार्ग पर चलने में तो दिक्कत हो ही रही है, साथ ही चोटिल भी हो रहे हैं। क्योंकि जलभराव के कारण मार्ग पर कई जगह गड्ढे भी हो गए हैं।
मुड़िया मेला के पहले दिन ही खुली प्रशासन की पोल, तस्वीरों में देखें परिक्रमा मार्ग का हाल
4 of 7
परिक्रमा मार्ग पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेला में दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे। मेला की व्यवस्था के लिए पिछले एक माह से चल रहीं तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया। फिर भी जलनिगम व पीडब्ल्यूडी भी जलभराव से मुक्ति नहीं दिला सके हैं।
मुड़िया मेला के पहले दिन ही खुली प्रशासन की पोल, तस्वीरों में देखें परिक्रमा मार्ग का हाल
5 of 7
परिक्रमा मार्ग पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
अव्यवस्था और बारिश के चलते भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी है। उनके कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं। राधे राधे जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं पानी से गुजर कर परिक्रमा कर रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल हैं।