फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: बदमाश से भिड़ गए...एक बदमाश को दबोच, दूसरे ने मार दी गोली; लूट की पूरी कहानी

Sat, 03 May 2025 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 12:20 PM IST
सार

आगरा के कारगिल चौराहे के पास दिनदहाड़े बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर लूट की। इस दौरान सराफ बदमाशों से भिड़ गए। एक बदमाश को दबोच लिया, जिसके बाद बदमाश ने उनको गोली मार दी। 

विज्ञापन
Agra jewelers murder case: One miscreant was caught other shot him sensational incident happened
agra jeweler murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर 5 लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चाैधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चाैराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।


रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहा स्थित फाॅरच्यून टावर के प्रथम तल पर श्रीबालाजी ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शोरूम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 की रेनू काम करती हैं। शुक्रवार सुबह 10:45 वह शोरूम पहुंचीं। 15 मिनट बाद एक युवती बाली खरीदने आई। रेनू सोने की बाली दिखाने लगीं। 11:10 बजे दो बदमाश आए।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली


 
Agra jewelers murder case: One miscreant was caught other shot him sensational incident happened
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : संवाद
इनमें एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चाैधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं। बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढि़यों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा तक में नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO






 
Agra jewelers murder case: One miscreant was caught other shot him sensational incident happened
जानकारी देती महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
अंकल जी पकड़ो-पकड़ो..., बदमाश लूट करके जेवरात ले जा रहे हैं। यह सुनकर योगेश ने बैग लटकाए बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई होने लगी। यह देखकर बदमाश के साथी ने योगेश के सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मगर, बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए बोदला मार्ग की तरफ भाग गए। 10 मिनट बाद पहुंची पुलिस घायल सराफ को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी बदमाश से पहचान के प्रयास में लगी है।

ये भी पढ़ें -  UP: ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले की उम्र 20 से 22 साल, रेकी के बाद हुई वारदात; सराफ की गोली मारकर की हत्या



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra jewelers murder case: One miscreant was caught other shot him sensational incident happened
लूट के बाद सराफ को गोली मारकर भागते बदमाश - फोटो : संवाद
सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं बदमाश
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। इनकी मदद से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 10 टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुराने बदमाशों का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  राहत: एसएन में आ गई 20 नई मशीनें, अब 24 घंटे में हो सकेगी 60 मरीजों की डायलिसिस; इन्हें मिलेगी निशुल्क सुविधा

 
विज्ञापन
Agra jewelers murder case: One miscreant was caught other shot him sensational incident happened
ज्वेलर्स योगेश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शी ये बोले
पड़ोस की दुकान के कर्मचारी मुकल ने बताया कि बालाजी ज्वेलर्स के पीछे वाली दुकान से निकलकर मैं रेलिंग पर आया था। तभी देखा कि दुकान के अंदर दो नकाबपोश घुसे। मुझे लगा गर्मी की वजह से मुंह ढका है। लेकिन कुछ ही देर बाद शोर सुनाई दी। दोनों नकाबपोश दुकान से निकलकर सीढ़ियों से उतर रहे थे। तेज चाल में बाइक तक पहुंचे। दुकान की कर्मचारी युवती चिल्ला रही थी। तभी दुकान के मालिक वहां पहुंचे। उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, उसे रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाश ने उन्हें गोली मार दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed