फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jeweller shot dead in daylight robbery at agra jewellery store UP crime news

UP: ज्वेलरी शोरूम में लूट करने वाले की उम्र 20 से 22 साल, रेकी के बाद हुई वारदात; सराफ की गोली मारकर की हत्या

Sat, 03 May 2025 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 01:22 PM IST
सार

आगरा में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस सीसीटीवी से बदमाशों का सुराग लगने में जुटी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों की उम्र 20 से 22 साल की थी। वे रेकी करने के बाद यहां आए थे।

 

विज्ञापन
Jeweller shot dead in daylight robbery at agra jewellery store UP crime news
Loot And Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के श्रीबालाजी ज्वेलर्स में लूट और सराफ की हत्या करने वाले बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। वह शोरूम खुलने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पता था कि कर्मचारी अकेली होगी, इसलिए शोरूम में घुसते ही मालिक के बारे में पूछा। इसके बाद पिस्टल निकाल लिए।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले से रेकी कर रखी थी। वह शास्त्रीपुरम की तरफ से आए थे। वारदात के बाद दहतोरा होते हुए शास्त्रीपुरम की तरफ ही गए। फुटेज में वे जेसीबी चाैराहे तक जाते नजर आए हैं। चाैराहे पर मैदान है, यहां से कहीं भी जाया जा सकता है। माना जा रहा है कि बदमाश जऊपुरा और सुनारी की तरफ भागे हैं।
विज्ञापन



 

पुलिस ने देखे स्मार्ट कैमरे
पुलिस ने वारदात के बाद कारगिल चाैराहे पर दुकानों और स्मार्ट सिटी के कैमरों को देखा। बदमाशों की लोकेशन देखी। दुकान खुलने के पहले ही बदमाश आ गए थे। वह काले की रंग बाइक पर थे। बाइक को काॅम्प्लेक्स के पास खड़ा कर शोरूम में पहुंचे। वारदात के बाद बदमाश ने बाइक को बोदला की तरफ दाैड़ाया, चाैराहे की तरफ नहीं गए।




 

यहां तक देखे गए बदमाश
बाद में उन्होंने बाइक दहतोरा की तरफ मोड़ दी। यहां से जेसीबी चाैराहे होते हुए शास्त्रीपुरम में दाखिल हो गए। पुलिस ने तकरीबन 200 से अधिक कैमरों को देखा है। इसमें चेहरे साफ हो गए हैं। हालांकि बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हाल में जेल से छूटकर आए बदमाशों का रिकाॅर्ड खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र तकरीबन 20 से 22 साल थी। इनमें एक काले रंग की शर्ट पहने था।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली


 
विज्ञापन

पुलिस ने की चेकिंग की खानापूर्ति
पुलिस ने वारदात के बाद चेकिंग की। एमजी रोड से लेकर हाईवे तक वाहनों को चेक किया गया। वाहनों की तलाशी ली गई। मगर, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।

ये भी पढ़ें -   आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड: 'गहने निकालकर दे दो... शोर मचाया तो गोली मार देंगे'; आते ही बदमाश ने पूछा था ये सवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed