{"_id":"6815a66454d3f13399035f95","slug":"agra-police-got-a-big-success-encounter-with-the-criminals-of-kargil-firing-incident-two-got-shot-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा पुलिस को बड़ी सफलता...कारगिल गोलीकांड के बदमाशों से मुठभेड़, दो के लगी गोली
Sat, 03 May 2025 10:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 10:45 AM IST
सार
आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 26 अप्रैल को जूस पी रहे युवक को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर 24 अप्रैल को युवक को जूस पीने के दौरान गोली मारकर घायल करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सुनारी गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं।
विज्ञापन
एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि बिचपुरी का रहने वाला मिलन 24 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट नगर जाने के लिए निकला था। कारगिल चौराहे पर जूस पीने के लिए रुका था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: ये है आगरा के जिला अस्पताल का हाल...नहीं मिल रही व्हीलचेयर, कंधों पर व्यवस्था
ये भी पढ़ें - UP: ये है आगरा के जिला अस्पताल का हाल...नहीं मिल रही व्हीलचेयर, कंधों पर व्यवस्था
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनारी के पास चेकिंग के दौरान चौहटना बिचपुरी के अमन और दहतोरा के अभिषेक उर्फ रौनी को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बचाव में गोली चलाते हुए दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि मिलन से उनका छेड़छाड़ के मुद्दे पर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने को गोली मारी थी।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा से आए हमलावर; इस रोड पर 10 दिन में दूसरी वारदात
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा से आए हमलावर; इस रोड पर 10 दिन में दूसरी वारदात