फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सर्राफ की हत्या: 'अंकल जी पकड़ो-पकड़ो...', ज्वेलर्स ने पकड़ा तो बदमाश ने मारी गोली, आगरा लूट की कहानी

Sat, 03 May 2025 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 May 2025 10:17 AM IST
सार

यूपी के आगरा में बदमाशों ने लूट के बाद सराफ की हत्या कर दी। आभूषण लूटकर भागते बदमाश को सराफ ने पकड़ लिया था। इस पर दूसरे बदमाश ने सीने में गोली मार दी और पांच लाख के गहने लूट ले गए। 

विज्ञापन
miscreants killed a jeweler after loo In Agra Jewellery worth Rs 5 lakh was also looted see photos
agra jeweler murder - फोटो : संवाद
आगरा शहर के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा (सिकंदरा) पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पांच लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। 


लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चौराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
miscreants killed a jeweler after loo In Agra Jewellery worth Rs 5 lakh was also looted see photos
सराफ की मौत के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
शोरूम में आए दो बदमाश
रामा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहा स्थित फॉरच्यून टावर के प्रथम तल पर श्री बालाजी ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शोरूम में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 की रेनू काम करती हैं। शुक्रवार सुबह 10:45 वह शोरूम पहुंचीं। 15 मिनट बाद एक युवती बाली खरीदने आई। रेनू सोने की बाली दिखाने लगीं। 11:10 बजे दो बदमाश आए। 

miscreants killed a jeweler after loo In Agra Jewellery worth Rs 5 lakh was also looted see photos
जलेसर के नाला बाजार में जाम लगाकर पुलिस अधिकारियों से बहस करते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
युवतियों पर बदमाशों ने तानी पिस्टल
शोरूम पर आए बदमशों में से एक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। चेहरे पर मास्क था। वहीं दूसरे ने गमछे से चेहरा ढक रखा था। मास्क वाला योगेश चौधरी के बारे में पूछने लगा। रेनू ने कहा कि वह शोरूम पर नहीं हैं, उसने पिस्टल निकालकर तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बदमाश ने भी हाथ में पिस्टल ली हुई थीं। उसने दूसरी युवती पर पिस्टल तान दी। दोनों डर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants killed a jeweler after loo In Agra Jewellery worth Rs 5 lakh was also looted see photos
जानकारी देते महिला कर्मचारी - फोटो : संवाद
शोरूम मालिक को देख युवती ने मचाया शोर
बदमाशों ने अपने साथ लेकर आए बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरना शुरू कर दिया। करीब पांच मिनट में आभूषण लूटने के बाद बाहर निकलकर कॉम्प्लेक्स की सीढ़ियों से उतरकर भागने लगे। तभी योगेश चौधरी भी स्कूटर से आ गए। यह देखकर रेनू ने शोर मचाया।
विज्ञापन
miscreants killed a jeweler after loo In Agra Jewellery worth Rs 5 lakh was also looted see photos
ज्वेलर्स योगेश चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
अंकल जी पकड़ो-पकड़ो... 
बदमाश लूट करके जेवरात ले जा रहे हैं। यह सुनकर योगेश ने बैग लटकाए बदमाश को पकड़ लिया। हाथापाई होने लगी। यह देखकर बदमाश के साथी ने योगेश के सीने में गोली मार दी। वह गिर पड़े। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। मगर, बदमाश आराम से हथियार लहराते हुए बोदला मार्ग की तरफ भाग गए। 10 मिनट बाद पहुंची पुलिस घायल सराफ को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed