{"_id":"68158b3dfe49298e3507590e","slug":"sp-mp-suman-reached-the-house-of-a-kshatriya-family-to-attend-condolence-meeting-but-karni-sena-surrounded-ag-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा तक में नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रियों का गुस्सा...शोकसभा तक में नहीं जाने दिया, करणी सेना ने घेर लिए; VIDEO
Sat, 03 May 2025 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 PM IST
सार
खेरागढ़ में शोकसभा में पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन का विरोध हो गया। उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। इस विरोध को देखते हुए वे वापस लौट आए।
विज्ञापन
सपा सांसद सुमन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद क्षत्रिय समाज में आक्रोश बना हुआ है। आलम ये है कि शुक्रवार शाम को खेरागढ़ में लाला अस्थाना और सुरेंद्र तोमर के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सपा सांसद को क्षत्रिय समाज के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। सपा सांसद को यहां देखते ही विरोध शुरू हो गया। सूचना पर करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता सांसद के काफिले के नजदीक पहुंच गए। इस दौरान वे लोग नारे लगाने लगे। करणी सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि उसे थाने ले जाने के कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि विवेक सिकरवार नामक युवक ने नारेबाजी की थी, जिसको थाने लाया गया था। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, मामले में क्षत्रिय करणी सेना के ओकेंद्र राणा के नाम से बनी फेसबुक आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें सांसद के काफिले के पास कुछ लोग नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में लिखा है कि कहा था न, घर से नहीं निकलने देंगे।
अपराधियों के हौसले बुलंद, मुख्यमंत्री की मिली है शह
सांसद सुमन ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का हौसला बुलंद है। ये मुख्यमंत्री की शह पर हो रहा है और इनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है। कहा कि पुलिस ने उन्हें अलीगढ़ में पीड़ित दलित युवकों से मिलने नहीं जाने दिया, इस पर पीड़ितों को यहां बुलवाकर मिलवाने की बात पर भी मना कर दिया। ऐसा करने से सरकार पीडीए के अधिकारों की आवाज उठाने से हमें नहीं रोक सकती है।
सांसद सुमन ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का हौसला बुलंद है। ये मुख्यमंत्री की शह पर हो रहा है और इनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है। कहा कि पुलिस ने उन्हें अलीगढ़ में पीड़ित दलित युवकों से मिलने नहीं जाने दिया, इस पर पीड़ितों को यहां बुलवाकर मिलवाने की बात पर भी मना कर दिया। ऐसा करने से सरकार पीडीए के अधिकारों की आवाज उठाने से हमें नहीं रोक सकती है।
बता दें करणी सेना द्वारा सपा सांसद रामजीलाल सुमन को लगातार धमकी दी जा रही है। आगरा स्थित उनके आवास पर हमला हुआ। उसके बाद अलीगढ़ से गुजरने के दौरान उनके काफिले पर टायर फेंके गए। ये पूरा विवाद तब से शुरू हुआ है, जब सपा सांसद ने राणा सांगा पर विवादित बयान दिया।