फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी बोला: दानिश-जाहिद और उमर तुम भी समर्पण कर दो, मेरी बात मान लो, लेकिन...

Thu, 06 May 2021 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Shopian encounter Surrendered terrorist Tausif appeals to other three terrorists to surrender
आत्मसमर्पण के बाद साथियों से हथियार फेंकने की अपील करता आतंकी - फोटो : कश्मीर पुलिस

कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। इसके साथ ही एक आतंकी ने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मौका दिया था। पहले समर्पण करने वाले आतंकी ने अपने साथियों से कई बार हथियार डालकर बाहर आने की गुहार लगाई, लेकिन तीनों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में तीनों आतंकियों का खात्मा हो गया।



आगे की स्लाइड में पढ़िए- आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी ने साथी आतंकियों से क्या कहा...
 

Shopian encounter Surrendered terrorist Tausif appeals to other three terrorists to surrender
आत्मसमर्पण के बाद साथियों से हथियार फेंकने की अपील करता आतंकी - फोटो : कश्मीर पुलिस

मुठभेड़ शुरू होते ही सबसे पहले समर्पण करने वाले आतंकी तौसीफ ने अपने साथी आतंकियों से हथियार छोड़ने की अपील की थी। उसने कहा कि दानिश, जाहिद और उमर मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, मेरी बात मानों और तुम भी भी समर्पण कर दो। तुम्हें कोई नुकसाान नहीं पहुंचेगा। तौसीफ ने कई बार हथियार डालकर बाहर आने की गुहार लगाई। लेकिन तीनों ने उसकी बात नहीं मानी और मुठभेड़ में मारे गए।

Shopian encounter Surrendered terrorist Tausif appeals to other three terrorists to surrender
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

बता दें कि शोपियां के कनिगाम में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसी दौरान अल-बदर के चार नए भर्ती किए हुए स्थानीय आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सभी आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। लेकिन एक आतंकी को छोड़कर किसी ने फायरिंग बंद नहीं की। परिणाम स्वरूप तीन आतंकियों को मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopian encounter Surrendered terrorist Tausif appeals to other three terrorists to surrender
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

बता दें कि पिछले महीने ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। आतंकी की पहचान गुलज़ार अहमद भट निवासी बथपोरा अरवानी अनंतनाग के रूप में हुई थी। 


 
विज्ञापन
Shopian encounter Surrendered terrorist Tausif appeals to other three terrorists to surrender
shopian Encounter - फोटो : ANI

मार्च के महीने में भी जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन अल-बदर का डिवीजनल कमांडर गनई ख्वाजा को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी से हथियार और ढेर सारी गोलियां बरामद की गई थीं। 


ये भी पढ़ें-  अमित शाह से गुहार: हिलाली की बेटियों ने कहा- परिवार को बर्बाद होने से बचा लीजिए    
ये भी पढ़ें-  जम्मू कश्मीर: अलगाववादी नेता अशरफ सेहरई का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार    
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की साजिश नाकाम: जम्मू के सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed