फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir separatist leader Aftab Hilali daughter wrote Letter to Amit Shah

अमित शाह से गुहार: हिलाली की बेटियों ने कहा- परिवार को बर्बाद होने से बचा लीजिए

Thu, 06 May 2021 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 May 2021 10:12 AM IST
सार

आफताब हिलाली की बेटियों ने पिता की रिहाई की मांग की है। हिलाली आतंकी फंडिंग के मामले में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir separatist leader Aftab Hilali daughter wrote Letter to Amit Shah
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद अलगाववादी नेता आफताब हिलाली की बेटियों ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमित पिता की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। आतंकी फंडिंग के मामले में वह 2017 से जेल में बंद हैं। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। पिछले सप्ताह हिलाली कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

विज्ञापन


शाह को लिखे गए पत्र में सुजैन शाह (18) और सुंदास शाह (14) ने बताया है कि पिछले लगभग एक हफ्ते से उनके पिता को किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है। हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं है। हमें पता भी नहीं कि वह जीवित हैं कि नहीं। लिखा है कि जम्मू के एक अस्पताल में अलगाववादी नेता अशरफ सेहराई की मौत ने हमें पिता को लेकर और चिंतित कर दिया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


अलगाववादी नेता की बेटियों ने दावा किया कि उनके पिता गंभीर मधुमेह के साथ कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी सेहत में और गिरावट आई है। उन्होंने शाह से मानवीय आधार पर उनके पिता की रिहाई के लिए अपील पर विचार करने और उनके परिवार को बर्बाद होने से बचाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक ने किया समर्पण, अभियान जारी    
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : अलगाववादी नेता और नायब तहसीलदार समेत 52 की कोरोना से मौत, 4716 नए संक्रमित    

अशरफ सेहरई का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

उधर, अलगाववादी नेता एवं तहरीक-ए-हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई का गुरुवार को कुपवाड़ा जिले में उनके पैतृक गांव में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किया गया। गत वर्ष 13 जुलाई से पीएसए के तहत बंद सेहरई को तबीयत बिगड़ने के बाद उधमपुर जेल से लाकर जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने बुधवार को दम तोड़ा। वह हुर्रियत कांफ्रेंस नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के करीबी थे, जिन्हें गिलानी के बाद 2018 में तहरीक का अध्यक्ष बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed