{"_id":"609366fc8e4879698c7318c1","slug":"pakistani-intruder-killed-in-jammu-and-kashmir-samba-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की साजिश नाकाम: जम्मू के सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की साजिश नाकाम: जम्मू के सांबा में बीएसएफ ने मार गिराया घुसपैठिया
Thu, 06 May 2021 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 06 May 2021 09:35 AM IST
सार
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से घुसपैठ की साजिशें रची जा रही हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान ने देर रात एक साजिश रची। जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : BSF
विस्तार
जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिए का शव अभी पड़ा हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। बता दें कि आधी रात करीब 02.35 बजे सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि देखी की गई। इसके बाद सतर्क जवानों ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
इसी दौरान सीमा में प्रवेश करता पाकिस्तानी घुसपैठिया दिखाई दिया। कई बार उसे वापस जाने की चेतावनी दी गई। लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। इसके बाद बीएसएफ की 48-बटालियन के जवानों ने उसे मार गिराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक ने किया समर्पण, अभियान जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : अलगाववादी नेता और नायब तहसीलदार समेत 52 की कोरोना से मौत, 4716 नए संक्रमित