फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर हुए प्रेम के चक्कर में 'हत्यारी' बनी थी महिला, पति और मासूम बेटे को दी थी दर्दनाक मौत

Mon, 19 Oct 2020 09:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Oct 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Woman brutally murders husband and son with boyfriend due to love on Facebook
पति और मासूम बेटे की हत्या में अर्चना और उसके प्रेमी को उम्रकैद। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके की अशोक नगर कॉलोनी में नेत्र परीक्षक पति ओम प्रकाश यादव और पांच साल के बेटे नितिन की हत्या करने वाली अर्चना यादव और उसके प्रेमी व वारदात में सहयोगी अजय यादव को कोर्ट ने शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए चार साल पहले की दिल दहला देने वाली घटना कहानी...  
Woman brutally murders husband and son with boyfriend due to love on Facebook
अपने पति और बेटे के साथ अर्चना यादव।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

घटना 20 जनवरी 2016 की है, जब रात में ओम प्रकाश यादव और उनके पुत्र शिवा उर्फ नितिन की घर की ऊपरी मंजिल पर ही हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक ओम प्रकाश की मां बागेश्वरी देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि कातिल कोई और नहीं बल्कि ओम प्रकाश यादव की पत्नी अर्चना ही है। उसने शाहजहांपुर के फिरोजाबाद निवासी अपने प्रेमी अजय यादव के साथ मिलकर पहले पति की हत्या की थी फिर बचने के लिए गोद में आए बेटे को भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था।

Woman brutally murders husband and son with boyfriend due to love on Facebook
अर्चना यादव और पुलिस के गिरफ्त में प्रेमी अजय यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

शहर का चर्चित हत्याकांड, उलझ गई थी पुलिस
जिस वक्त यह घटना हुई थी, उस समय जनपद में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को केस की विवेचना फूंक-फूंक कर करनी थी, क्योंकि मामला पूरी तरह से हाईप्रोफाइल था। अर्चना के पिता उस समय सीएम सिक्योरिटी में तैनात थे तो मृतक ओम प्रकाश के बड़े भाई यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर। इस वजह से पुलिस को केस सुलझाने में थोड़ा समय जरूर लगा था, मगर साक्ष्यों के साथ आरोपी पकड़े गए थे जिस वजह से शनिवार को सजा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman brutally murders husband and son with boyfriend due to love on Facebook
अर्चना यादव।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

देखने को कचहरी के अंदर-बाहर जुट गई थी भीड़
दोनों आरोपियों को 23 जनवरी 2016 को कोर्ट में पुलिस ने पेश किया था। इसके पहले प्रेस कांफ्रेंस की जा चुकी थी और लोग जान चुके थे कि मासूम बेटे और पति की कातिल अर्चना ही है। उसे और उसके प्रेमी को देखने के लिए अधिवक्ता ही नहीं, आम लोगों में भी होड़ मच गई थी। कचहरी के अंदर अधिवक्ताओं ने घेर लिया तो पांच थाने की फोर्स बुलानी पड़ी थी। बाहर लोगों की भीड़ को रोक पाना मुश्किल हो रहा था। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों का चेहरा लोगों को दिखाया और फिर लोग वहां से हटे।

विज्ञापन
Woman brutally murders husband and son with boyfriend due to love on Facebook
पुलिस के गिरफ्त में अजय यादव।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

अजय यादव से अर्चना की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों में प्रेम इस कदर बढ़ गया था कि बात अर्चना के पति और बेटे की हत्या तक पहुंच गई थी। हत्या वाले दिन अर्चना पति से सिर दर्द का बहाना बनाकर अलग कमरे में सोने चली गई थी। रात में प्रेमी के आने पर उसने ही दरवाजा खोला था। दोनों ने मिलकर मुंह दबाया था और फिर सिर पर हमला कर पति ओमप्रकाश को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के दौरान बेटा जग गया था और डर कर मां की गोद में आ गया था। बेटा सबकुछ किसी को बता न दे इस वजह से अर्चना ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। हालांकि अजय ने बच्चे की हत्या का विरोध भी किया था, लेकिन अर्चना नहीं मानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed