फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Teenager struck by bus while dropping sister off at school; dies

Jalandhar News: बहन को स्कूल छोड़ने गया किशोर बस की चपेट में आया, मौत

Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Teenager struck by bus while dropping sister off at school; dies
परिजनों ने रोड जाम कर लगाया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


जालंधर। अपनी बहन को स्कूल छोड़ने गए 17 वर्षीय राजन की बस की चपेट में आने से मौके पर ही माैत हो गई। यह घटना दो बसों के ओवरटेक करने के दौरान हुई। राजन चूहड़वाली का रहने वाला था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से भाग गया। चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वालों ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हादसे पर विरोधाभासी बयान
पुलिस अधिकारी के अनुसार खराब सड़क के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ, लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल के समय करतार बस का चालक सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने राजन को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed