फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Measured twice, yet still unable to build the house.

Shravasti News: दो बार पैमाइश, फिर भी नहीं बना पा रही घर

Thu, 10 Sep 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Measured twice, yet still unable to build the house.
तुलसीपुर। इकौना तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम चेतियामुरार निवासी प्रभावती ने कुछ लोगों पर अपनी जमीन पर घर का निर्माण न करने देने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर वह डीएम समेत अन्य अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन

प्रभावती के मुताबिक लक्ष्मननगर-गिलौला मार्ग पर गाटा संख्या 1633/1 में उनकी भूमि दर्ज है। घर बनवाने के लिए उन्होंने कई वर्ष पहले भूमि पर नींव भरवाई थी। निर्माण शुरू कराने पर गांव निवासी भगवानदीन, प्रभू दयाल और राजन ने काम रुकवा दिया। इस पर उन्होंने एसडीएम इकौना के न्यायालय में वाद दायर किया। एसडीएम के कुर्रा आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम ने 22 अगस्त को पैमाइश कर उन्हें कब्जा दिलाया, लेकिन टीम के जाते ही दोबारा निर्माण रोक दिया गया। तीन सितंबर को राजस्व टीम ने फिर पैमाइश कर कब्जा दिलाया, फिर भी टीम के जाते ही आरोपियों ने निर्माण रोक दिया। प्रभावती का कहना है कि इसके बाद से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed