फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested for assault

Meerut News: मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for assault
जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र के गांव बहरामपुर मोरना में बृहस्पतिवार को रंजिश और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार रात घटना में आरोपियों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव नेक वाले रास्ते से घटना में नामजद तीन आरोपियों विपिन, जतिन और लोकेश निवासी बहरामपुर मोरना को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गांव बहरामपुर निवासी अर्जुन, राजेंद्र और प्रदीप पर रंजिश में बुधवार की रात लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से कातिलाना हमला किया था। इस घटना में राजेंद्र और प्रदीप को गंभीर चोट आई थी। घटना की प्राथमिकी अनिल कुमार ने थाने में विपिन कुमार, जतिन, लोकेश के अलावा दीपक, योगेश, कार्तिक, लक्की और कुछ अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद करवाते हुए दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed