फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटाखा गोदाम विस्फोट: धमाके का धुआं छटा तो मंजर देख सहम गए लोग, छतों पर पड़े थे चीथड़े

Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
blast in illegal cracker factory in agra
अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की घनी आबादी वाली बस्ती न्यू आजमपाड़ा रविवार दोपहर को अवैध पटाखा गोदाम में हुए धमाके से दहल गई। धमाका इतनी तेज था कि आतिशबाज चमन मंसूरी के मकान की छत भरभराकर गिर गई, टिन शेड हवा में उड़ गई। पड़ोस के 20 मकानों में दरारें आ गईं। धमाके की आवाज एक किमी दूर तक सुनाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 10 मिनट तक धमाके होते रहे। इसके बाद का मंजर देखकर लोग सहम गए। विस्फोट से तीन लोगों के चीथड़े उड़ गए थे। 




संबंधित खबर- आगरा: अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट, चार लोगों की मौत, मासूम बच्ची सहित तीन घायल

blast in illegal cracker factory in agra
विस्फोट के बाद घरों से बाहर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाज चमन मंसूरी ने घर में बगैर लाइसेंस के पटाखा गोदाम बना रखा था। रविवार दोपहर तकरीबन 12:40 बजे अचानक तेज विस्फोट हो गया। पूरी गली में धुआं फैल गया। 10 फीट तक उठी लपटों को देखकर आसपास के लोग डर रहे थे कि कहीं यह आग उनके घर तक न पहुंच जाए। पूरा मोहल्ला खाली हो गया था।  
blast in illegal cracker factory in agra
लोगों ने घरों से निकालकर बाहर रखे गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
धमाके बाद आसपास के लोग घरों से सिलिंडर लेकर भागे। इन्हें एक मैदान में रख दिया गया। लोगों को डर था कि अगर आग उनके घर तक पहुंची तो सिलिंडर फट सकते हैं। चमन मंसूरी के घर के ठीक बराबर में रहने वाले ऑटो चालक नसरू ने बताया कि धमाकों के बाद आधा घंटा तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के आने के बाद भी दहशत बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
blast in illegal cracker factory in agra
विस्फोट के बाद पड़ोसी की छत ढही, फ्रिज में जला - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट की घटना के बाद घर के सामने रहने वाले ऑटो चालक चंदा का परिवार आग की लपटों में घिर गया। उनके घर में जलते हुए पटाखे गिरने की वजह से आग लग गई। फ्रिज और वाशिंग मशीन तक जल गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर पानी डालकर आग पर काबू किया। चंदा ने बताया कि घर में उसकी पत्नी सम्मो, बेटा हैदर, बहू, साड़ू जलाल, उसकी पत्नी मीना, साला राजू उसकी पत्नी साबरा और छह बच्चे रहते हैं। 
विज्ञापन
blast in illegal cracker factory in agra
विस्फोट के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाजी के पटाखे गिरने से चंदा के घर में आग लग गई। राजू का परिवार छत पर बने कमरे में रहता है। उस समय साबरा अपनी बेटी को नहला रही थी। वह दहशत में कमरे में आ गईं। छत पर रखे फ्रिज और वाशिंग मशीन जलने लगे। चीख-पुकार सुनकर लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। चंदा के घर में काफी सामान जल गया। इससे परिवार के महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed