फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Committing suicide of my own free will... the family should not be harassed.

Hardoi News: मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं... घर वालों को परेशान न किया जाए

Thu, 10 Sep 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Committing suicide of my own free will... the family should not be harassed.
फोटो-54-नरगिस। सोशल मीडिया
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के पलिया निवासी युवती और अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी युवक के शव बुधवार को लखनऊ में मिलने की जानकारी से परिजन बदहवास हो गए। दरअसल दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और एक आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। बावजूद इसके सामाजिक ताने-बाने में स्वीकार्यता को लेकर परेशान होकर प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की चर्चा है। मौके से लखनऊ पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं... घर वालों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

पलिया निवासी नरगिस (19) ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। बीते 23 अगस्त को उसके पिता उस्मान ने हरपालपुर कोतवाली के अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी अमित कुमार पर युवती को ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 21 अगस्त की सुबह तीन बजे तक बेटी घर में थी इसके बाद अमित उसे ले गया। गांव में युवती के घर के सामने मेडिकल एजेंसी है। इसमें अमित सेल्समैन के रूप में काम करता था। यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी और इसके बाद नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी लेकिन इस बीच नरगिस की तरफ से एक रिट हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी। इस रिट पर कोतवाली पुलिस ने एक सितंबर को जवाब भी भेज दिया था। फिलहाल बृहस्पतिवार को शव आने के बाद दोनों के परिजन के चेहरे पर दुख के भाव नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से गया था अमित
अमित यादव चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। ताऊ वीरपाल बताते हैं कि परिवार को उसके प्रेम प्रसंग या घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अमित घर से यह कहकर गया था कि मेडिकल एजेंसी के मालिक के साथ हरिद्वार जा रहा है।

फोटो-54-नरगिस। सोशल मीडिया

फोटो-54-नरगिस। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed