{"_id":"6aa2e592d6894db88d044ba3","slug":"father-in-law-strangles-daughter-in-law-to-death-arrested-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101281-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ससुर ने गला घोंटकर की बहू की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ससुर ने गला घोंटकर की बहू की हत्या, गिरफ्तार
Thu, 10 Sep 2026 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
अमनदीप कौर
पति काम पर गया था, मामूली कहासुनी के बाद वारदात
पेटी वाले कमरे में बोरी में लिपटा मिला अमनदीप कौर का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। थाना खेमकरण के गांव लाखना में मामूली विवाद के चलते ससुर बलविंदर सिंह ने बहू अमनदीप कौर (बहू) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कच्चा पक्का प्रभारी कृपाल सिंह रंधावा ने गुरुवार को पट्टी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव बुआ पत्ती निवासी मृतका की मां परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का विवाह संतोख सिंह से हुआ था। संतोख चूसलेवड़ के गोदामों में काम करता है। उसके काम पर जाने के बाद घर में बलविंदर सिंह और अमनदीप कौर रहते थे। बलविंदर अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर बहू से विवाद करता था। अमनदीप ने कई बार पति को इसकी जानकारी दी लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला।
परमजीत रोज की तरह बेटी के घर पहुंची तो अमनदीप नहीं मिली। पूछने पर बलविंदर ने कहा कि वह बाहर गई है। तलाश के बाद लौटने पर उसने पेटी वाले कमरे की ओर इशारा कर कहा कि उसे वहां ढूंढो। इसी दौरान संतोख भी घर लौट आया। कमरे में दीवार के पास प्लास्टिक की बोरी में अमनदीप का शव मिला। बलविंदर ने हत्या की बात कबूल की। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि परमजीत के बयानों पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।