फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies in hospital; family members do not turn up for the funeral.

Etawah News: अस्पताल में महिला की मौत, अंतिम संस्कार के लिए नहीं आए परिजन

Thu, 10 Sep 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital; family members do not turn up for the funeral.
इटावा। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में सात सितंबर को रेखा देवी (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के चार दिन बाद भी उनके अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन आगे नहीं आया। पुलिस और रक्तदाता समूह ने परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

रेखा देवी को 21 अगस्त को औरैया के चिचोली मेडिकल कॉलेज से सैफई रेफर किया गया था। वह गंभीर रूप से बीमार थीं और बुखार से पीड़ित थीं। अस्पताल में उन्होंने अपना नाम, पता और बेटों के मोबाइल नंबर दर्ज कराए थे। सात सितंबर को दोपहर 12:16 बजे उनकी मौत हुई, उस समय कोई परिजन मौजूद नहीं था। गुरुवार को उनके पति और बेटों के मोबाइल नंबर भी बंद हो गए। पुलिस अब 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार अंतिम संस्कार की तैयारी में है।
विज्ञापन

रेखा देवी की ससुराल औरैया के दिबियापुर में है, जबकि मायका जालौन के कुठौंद में है। गांव के प्रधान और पति के अनुसार, वह करीब 10 वर्ष पहले बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थीं। इसके बाद परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं रहा और उनके तीन बेटों में से बड़े बेटे की पत्नी ने भी उन्हें पहचानने से इन्कार किया। रक्तदाता समूह के संचालक शरद तिवारी ने परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि परिजन के न आने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed