भूमिपुत्र और ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त मंगलदेव अब अपनी नीच राशि कर्क की यात्रा को समाप्त करके बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल एक राशि में करीब 40 से 45 दिनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल बीते दिन 21 जनवरी को वक्री अवस्था में रहते हुए कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल के नीच राशि में गोचर होने से कुछ राशि वालों को पिछले कई दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब मंगल के मिथुन राशि में आते ही कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। मंगल के मिथुन राशि में आने से कुछ राशि वालों की किस्मत का साथ मिल सकता है। मंगल की नीचता खत्म होने से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो गया है।
मंगल के राशि परिवर्तन से खत्म होंगी परेशानियां, इन राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा अच्छा अवसर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 22 Jan 2025 03:37 PM IST
सार
रक्त और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह 21 जनवरी 2025 को नीच राशि कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में मंगल की नीचता खत्म होने से कुछ राशि वालों अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन