Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर के दौरान कई ग्रहों की एक ही राशि में युति होती है। ग्रहों की युति से समय-समय शुभ योग का निर्माण होता है। ऐसे ही कुछ शुभ योग चंद्रमा और मंगल ग्रह की युति से बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह हैं। चंद्रमा एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। वहीं मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को मन, माता, कला और सुंदरता का कारक माना जाता है। वहीं मंगल को ज्योतिष ऊर्जा, पराक्रम, साहस, भूमि, रक्त और युद्ध का कारक माना जाता है। मंगल और चंद्रमा की युति से 08 फरवरी को महालक्ष्मी नाम का एक राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता हैं कि इस समय मंगल मिथुन राशि में विराजमान है और 08 फरवरी 2025 को चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे। चंद्रमा-मंगल की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि, धन, वैभव और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मंगल-चंद्रमा की युति से बनने वाला महालक्ष्मी योग किन-किन राशि वालों को फायदा दिलाएगा।
08 फरवरी को बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशि वालों के ऊपर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:24 PM IST
सार
मंगल और चंद्रमा की युति से 08 फरवरी को महालक्ष्मी नाम का एक राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता हैं कि इस समय मंगल मिथुन राशि में विराजमान है और 08 फरवरी 2025 को चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन