फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु की चाल: 3 दिन बाद गुरु का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं धन से जुड़ी मुसीबतें

Mon, 05 Oct 2026 05:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

धन, धर्म और ज्ञान के कारक ग्रह गुरु 8 अक्तूबर को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरपूर रह सकता है। आइए जानते कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 

विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit ashlesha nakshatra these zodiac sign will negative impact
Guru nakshatra gochar - फोटो : amar ujala
8 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गुरु की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन, धर्म, विवाह और संतान के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं और इस दौरान नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं , जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर रहता है। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से जहां कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ को कई तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
guru gochar 2026 jupiter transit ashlesha nakshatra these zodiac sign will negative impact
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिनों में करियर में मुश्किलें ला सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको बचकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों संग काम को लेकर तीखी बहस छिड़ सकती है। निवेश संबंधी योजना में आपको जोखिम उठाने से बचना होगा। आपका कहीं कोई धन अगर अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने में देरी आ सकती है। 

वास्तु टिप्स: घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वास्तु के जरूरी नियम

guru gochar 2026 jupiter transit ashlesha nakshatra these zodiac sign will negative impact
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशइ वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान आपके अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सोच-समझकर अपना बजट बनाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम में दखल दे सकते हैं, जिससे आपको सतर्क रहना होगा। शेयर बाजार में किसी भी तरह के जोखिम लेने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी संग किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

शुक्र वक्री 2026: 42 दिनों तक इन राशि वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, मनचाही इच्छाओं से लेकर बड़े सपने होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit ashlesha nakshatra these zodiac sign will negative impact
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
8 अक्तूबर को होने वाला गुरु का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए उनके जीवन में कई तरह के नकारात्मक प्रभावों से भरा हुआ हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको अपने खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। व्यापार में धन से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। आय में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

ज्योतिष में गुरु के उपाय
- गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पेड़ की पूजा करें। इस दिन केले के पेड में हल्दी और जल अर्पित करें।
- हर गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
- गुरुवार के दिन चने की दाल, हल्दी, पीली मिठाई और पीले फलों का दान करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े धारण करें और इस दिन गुरु के मंत्रों का जाप करें, इससे गुरु दोष में कमी आती है। 

लकी राशियां: इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, घर-गाड़ी से लेकर नौकरी तक सपने होंगे पूरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed