Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: राहु और केतु को ज्योतिष में छाया ग्रहों के साथ-साथ बेहद प्रभावशाली ग्रह भी माना जाता है। मान्यता है कि, इन दोनों ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अचानक बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इनकी स्थिति अनुकूल होने पर जहां जातकों को अचानक लाभ-सफलता मिलती हैं, तो वहीं अशुभ स्थिति में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यही कारण है कि, राहु-केतु की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इसका गहरा असर राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 3 अक्तूबर 2026 को राहु धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, केतु मघा नक्षत्र के प्रथम चरण में अपना स्थान ले चुके हैं। ऐसे में राहु-केतु की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान जातकों को जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।
लकी राशियां: इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, घर-गाड़ी से लेकर नौकरी तक सपने होंगे पूरे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:25 PM IST
सार
Rahu Ketu Gochar 2026 Lucky Rashifal: अक्तूबर के प्रारंभ में राहु-केतु नक्षत्र पद गोचर कर चुके हैं। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार में बदलाव आ सकता है। आइए इन 3 लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन