Shattila Ekadashi 2025: हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस साल 25 जनवरी 2025 को षटतिला एकादशी है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी कष्टों का निवारण होता है, साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष उपयोग किया जाता है, क्योंकि इसका नाम ही षटतिला है जिसका अर्थ है 'छह प्रकार के तिल। इस दिन घरों में तिल से बनी छह चीजों का खास उपयोग किया जाता है जैसे तिल का स्नान, तिल का उबटन, तिल का हवन, तिल का तर्पण, तिल का दान और तिल से बने भोजन। मान्यता है कि ऐसा करने पर व्यक्ति के जीवन में सुखों में वृद्धि होती हैं, इस दौरान आप अपनी राशि के अनुसार भी उपाय कर सकते हैं इससे साधक के यश और सौभाग्य की वृद्धि होती हैं, ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर राशि के अनुसार करें उपाय, श्री हरी की मिलेगी कृपा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:01 PM IST
सार
Shattila Ekadashi 2025: हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस साल 25 जनवरी 2025 को षटतिला एकादशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन