Mangal Gochar 2025: 07 दिसंबर 2024 को ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र मंगल कर्क राशि में वक्री हुए थे और अब वक्री अवस्था में ही रहते हुए आज यानी 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को रक्त, साहस, युद्ध और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह आज वक्री अवस्था में रहते हुए कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि जब कोई ग्रह वक्री चाल से भ्रमण करता है तो इसका अर्थ होता है उल्टा चलना या फिर पीछे की तरफ चलना। ऐसे में जब ग्रह वक्री होता है तो इस दौरान वह पीछे की तरफ चलता हुआ प्रतीत होता है। ज्योतिष में वक्री ग्रह की चाल को अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहों के वक्री चाल का फल अधिकतर नकारात्मक होता है,हालांकि यह कभी-कभी शुभ परिणाम भी देता है। ग्रह परिषद में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल का वक्री अवस्था में रहते हुए मिथुन राशि में गोचर करने से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Mangal Gochar 2025: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:36 AM IST
सार
Mangal Gochar 2025: आज (21 जनवरी 2025) साहस और पराक्रम कारक ग्रह मंगल कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल 24 फरवरी तक मिथुन राशि में वक्री रहेंगे, फिर इसके बाद मार्गी हो जाएंगे और 02 अप्रैल को फिर कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल के मिथुन राशि में गोचर करने से सभी राशियों के लोगों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन