फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Signs: इस राशि के लोग होते हैं बेशुमार धन-दौलत के मालिक, इस ग्रह की रहती है हमेशा कृपा

Sat, 07 Dec 2024 08:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 08:25 AM IST
सार

देवगुरु बृहस्पति सभी राशियों में सबसे शुभ ग्रह माने जाते हैं। जब भी इनकी शुभ द्दष्टि जिन-जिन राशियों पर रहती है उनके जीवन में हर एक तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
lucky zodiac signs jupiter planet always blessesd these zodiac signs get happiness prosperity in life
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का काफी महत्व होता है। - फोटो : अमर उजाला

Lucky Zodiac Signs:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह का विशेष स्थान होता है। यह सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभता देने वाले ग्रह हैं। इन्हें देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। कुंडली के शुभ भावों में देवगुरु बृहस्पति का बैठना जातक को शिक्षा, धन, ज्ञान, सुख-समृद्धि, भाग्य, विवाह और संतान का सुख दिलाते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार देवगुरु के शुभ प्रभाव से जातकों के जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। गुरु ग्रह अगर किसी जातक पर विशेष कृपा रखते हैं तो जातक बहुत ही भाग्यशाली साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में देवगुरु बृहस्पति कुछ राशि वालों पर हमेशा ही अपनी विशेष कृपा रखते हैं। आइए जानते हैं कौन सी वे राशियां पर जिन पर देवगुरु मेहरबान रहते हैं। 


 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

lucky zodiac signs jupiter planet always blessesd these zodiac signs get happiness prosperity in life
कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु की कृपा हमेशा रहती है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशिचक्र की चौथी राशि होती है और इस राशि में देवगुरु उच्च के होते हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु की कृपा हमेशा रहती है। इस राशि पर देवगुरु बृहस्पति सदैव अच्छे फल प्रदान करते हैं। कर्क राशि में देवगुरु के विराजमान होने पर जातक के जीवन में अच्छा खासा धन लाभ और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीने रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैंष ऐसे में जब गुरु कर्क राशि में प्रवेश करते हैं तो जातक को अच्छी शिक्षा, खूब धन-दौलत, मान-सम्मान और तरक्की दिलाते हैं। 
lucky zodiac signs jupiter planet always blessesd these zodiac signs get happiness prosperity in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि पर भी देवगुरु बहुत ही मेहरबान होते हैं। जब-जब देवगुरु का संबंध सिंह राशि से बनता है तो जातक के जीवन में तमाम तरह की खुशियां और समृद्दि आती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं सूर्यदेव बृहस्पति के परम मित्र हैं। ऐसे में सिंह राशि पर गुरु की कृपा बरसती है। सिंह राशि के लोगों पर गुरु की कृपा होने पर हर क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucky zodiac signs jupiter planet always blessesd these zodiac signs get happiness prosperity in life
धनु राशि देवगुरु बृहस्पति की प्रिय राशियों में से एक है।  - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जिस कारण से देवगुरु धनु राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसती है। देवगुरु का धनु राशि से संबंध होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान और धन-दौलत में अच्छा खासा इजाफा होता है। देवगुरु धनु राशि के जातकों को मुसीबत में नहीं आने देते हैं। धनु राशि देवगुरु बृहस्पति की प्रिय राशियों में से एक है। 
विज्ञापन
lucky zodiac signs jupiter planet always blessesd these zodiac signs get happiness prosperity in life
देवगुरु की प्रिय राशि होने से देवगुरु की कृपा हमेशा इन पर रहती है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन दो राशियों के स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि भी बाकी राशियों की तरह सबसे प्रिय राशि है। देवगुरु की प्रिय राशि होने से देवगुरु की कृपा हमेशा इन पर रहती है। इनका जीवन अच्छा और सुखमय रहता है। इस राशि के लोग कला और साहित्य में विशेष रुचि रखते हैं। इस राशि लोग अपने जीवनकाल में बहुत मान-सम्मान और धन दौलत की प्राप्ति करते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed