Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:05-12:46 मिनट तक है। राहुकाल 08:35 − 09:52 मिनट तक है। वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, वहीं मिथुन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीभरा रहने वाला है । सिंह राशि वालों का कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। क्या कहता आपका आज का राशिफल आइए जानते हैं आचार्य मानस शर्मा से चंद्र राशि पर आधारित 06 जनवरी 2025 का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी संतान की समस्याओं को सुनने के लिए उन्हें समय देना होगा, नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी लापरवाही नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी नए घर की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी को घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें उन्हें खर्चा भी अधिक करना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशन से भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने से आपके साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आज अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी टेंशन भी बढे़गी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा होगा। आप किसी लंबे टूर पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको बाद में समस्या आने की संभावना है, इसलिए थोड़ा ध्यान देकर ही आगे बढ़ें।