मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मनचाही सफलता और लाभ पाने के लिए अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। यदि आप इस सप्ताह किसी भी कार्य को करने में आलस्य एवं लापरवाही करते हैं तो आपके बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं अथवा उससे होने वाले लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है। सप्ताह के मध्य में स्थितियां कुछ हद तक आपके अनुकूल हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में आपको विगत समय से चली आ रही कुछ समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई बड़ी मदद मिलने की संभावना है।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों से पूर्व की तरह सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। आपकी सलाह एवं योजनाओं से उनको लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतर छवि बनेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि आपको अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करके उस पर किसी तरह का दबाव बनाने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में मन मुताबिक सफलता एवं लाभ न होने पर आपके मन में निराशा एवं हताशा बनी रही सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यों में अचानक से कुछ बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान आपको स्वजनों से ज्यादा अपेक्षा न करते हुए खुद ही अपने कार्य निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यों में मिलने वाली असफलता से न घबराएं और अपने भीतर सकारात्मकता बनाए रखें। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से और लोगों को मिलाजुला कर काम करते हैं तो आपके सारे काम समय से पूरे हो सकते हैं।
वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए फालतू के खर्च से बचें और धन का प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। ऐसे में कारोबार से जुड़े बड़े फैसले और डील इस दौरान ही करें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी होगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने के लिए साजिश रच सकते हैं। इस सप्ताह अपने कार्य को दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा काम के बिगड़ने पर आपके हाथ से कोई महत्पूर्ण जिम्मेदारी निकल सकती है। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने खानपान एवं जीवनशैली को सही रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध अत्यधिक शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और लाभदायी साबित होगी। आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते हुए नजर आएंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
Vastu Tips: भूलकर भी किसी से न लें ये चीजें, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का भरसक प्रयास करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी उभरने के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अत्यधिक दबाव बना रहेगा। जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में कार्य की अधिकता के चलते आपको मानसिक तनाव बना रह सकता है। इस दौरान न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ी बल्कि घरेलू समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है। आय में निरंतरता तो बनी रहेगी लेकिन खर्च की उससे कहीं ज्यादा अधिकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी को पैसा उधार देने से बचें। प्रेम संबंध में दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। घर-परिवार में प्रेम और शांति को बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
29 मार्च को सूर्यग्रहण के साथ मीन राशि में शनि-सूर्य की युति, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार में मिलने वाली सफलता एवं लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे। खास बात ये कि आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिससे आप अपने सोचे हुए कार्य को आसानी के साथ समय पर करने में कामयाब हो जाएंगे। यह सप्ताह बीते हुए सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
यात्रा सुखद, मनचाही सफलता एवं लाभ दिलाने वाली साबित होगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह कार्यों में मिलने वाली सफलता से आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पुराने ऋण को चुकाने की स्थितियां बनेंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे।
प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान की विशेष सफलता से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या