फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CJP protest, flood in Lucknow, See the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: अखिलेश को योगी की चुनौती, "देश को अराजकता में झोंकने की कोशिश", बाढ़-ओलावृष्टि से तबाही

Sat, 10 Oct 2026 05:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 10 Oct 2026 05:04 PM IST
सार

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर पुलिस सतर्क रही और विपक्षी नेताओं और लोगों को हिरासत में लेने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार है तो मुरादाबाद में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
CJP protest, flood in Lucknow, See the big news of Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। बलरामपुर के उतरौला में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश यादव आइए, अयोध्या से आप भी लड़िए और मैं भी लड़ता हूं। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले मुझसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से समारोह में सियासी माहौल गरमा गया। वहीं, जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर किए गए आह्वान पर उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की भी अपनी एक सीमा होती है। लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर देश को पीछे धकेलने और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन


उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भर के सभी जिलों में पुलिस सतर्क रही। दिल्ली की कूच कर रहे सांसद और विधायकों को हिरासत में लिया गया। मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक और उनके विधायक बेटे पंकज मलिक को दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूरे प्रदेश में लोगों को हिरासत में लिए जाने का सिलसिला जारी रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कितनी भी बंदिश लगा ले युवाओं को नहीं रोक सकेगी। ताकत के बल पर जनता को रोकने की कोशिश सरकार की बड़ी भूल साबित होगी। वहीं, राजधानी लखनऊ के कई इलाके गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। प्रशासन बाढ़ग्रस्त इलाकों में अपने घरों में कैद लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन




प्रदेश के मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। संभल में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि रामपुर के बिलासपुर और अमरोहा में ओलावृष्टि से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद फरार हुए दो आरोपियों को प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नैनी के अरैल सेल्फी प्वाइंट के पास से दोनों को पकड़ा। आरोप है कि चुनावी रंजिश में नेता की गोली मारकर हत्या की गई थी। मुरादाबाद में चोरी के शक में दो युवकों को बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत सिंह की कोठी में बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप लगा है। एक युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।  पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी : 'अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें चुनाव, मैं भी लड़ता हूं; योगी बोले- पता चल जाएगा किसमें कितना दम
यूपी के बलरामपुर में उतरौला में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है। तंज कसते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से समारोह में सियासी माहौल गरमा गया। सीएम ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह बार-बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है। वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। अयोध्या केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसके विकास को लेकर सरकार गंभीर है और लगातार काम कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

सीजेपी आंदोलन पर पुलिस की सख्ती: सपा सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक हिरासत में; शामली में किसान कार्यकर्ता रोके
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित सीजेपी और विपक्षी दलों के आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस सतर्क रही। मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक और उनके विधायक बेटे पंकज मलिक को दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शामली में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर जाहिद समेत कार्यकर्ताओं को एक शिक्षण संस्थान में रोका गया। वहीं, बागपत रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कुछ युवकों से पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि ताकत के बल पर जनता को रोकने की कोशिश सरकार की बड़ी भूल साबित होगी। अखिलेश ने कहा कि अब दिल्ली में देश जुटेगा और जंतर-मंतर एक नई चेतना व जागरण का प्रतीक बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार: घरों में घुसा गोमती का पानी, गृहस्थी बचाने की जद्दोजहद; नाव तो कहीं ट्रॉली बनी सहारा
राजधानी लखनऊ में गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज समेत कई क्षेत्रों में घरों और सड़कों पर पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग अपनी गृहस्थी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान निकाला जा रहा है तो कहीं जुगाड़ से बनाई गई नाव लोगों का सहारा बनी हुई है। बिजली-पानी का संकट और चोरी की आशंका ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर

जमकर गिरे ओले: मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, संभल में एक की मौत
मुरादाबाद मंडल के रामपुर, संभल, अमरोहा व मुरादाबाद जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश का कहर रहा। रामपुर के बिलासपुर में भारी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान नैनीताल रोड पर सफेद चादर सी बिछ गई। अमरोहा और संभल में भी बारिश और आंधी संग ओलावृष्टि हुई। संभल में ई रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की जान चली गई। मुरादाबाद में भी माैसम के बदले मिजाज से दोपहर में अंधेरा छा गया।  करीब एक घंटे की बारिश में सड़क से खेतों तक पानी भर गया। जिलों में आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता की हत्या कर प्रयागराज में छिपे थे दो आरोपी, एसटीएफ ने दबोचा
महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद फरार हुए दो आरोपियों को प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नैनी के अरैल सेल्फी प्वाइंट के पास से दोनों को पकड़ा। आरोप है कि चुनावी रंजिश में नेता की गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी महाराष्ट्र से भागकर प्रयागराज में छिपे थे। पढ़ें पूरी खबर


मुरादाबाद: भाजपा विधायक की कोठी में दो युवकों को करंट लगा पीटने का आरोप, एक की हालत बिगड़ी, पुलिस को दी तहरीर
पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के बेटे एवं बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत सिंह के रतूपुरा स्थित घर में चोरी के शक में तीन युवकों अतुल, लविश और रामू कश्यप की पिटाई का आरोप लगा है। रामू की मां ने ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे को करंट लगाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। काशीपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं युवकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह थाने पर हंगामा किया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। युवक की मां द्वारा तहरीर देकर जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच कराई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed