फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly woman swindled out of 40.50 lakh under pretext of securing land in Lucknow

लखनऊ: जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख की ठगी, रजिस्ट्री की न रुपये लौटाए, तीन के खिलाफ एफआईआर

Sat, 10 Oct 2026 08:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 08:35 PM IST
सार

राजधानी में जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 40.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पैसे लेने के बाद न रजिस्ट्री की गई, न ही रुपये लौटाए गए। मामले में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Elderly woman swindled out of 40.50 lakh under pretext of securing land in Lucknow
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी लखनऊ के काकोरी में जमीन दिलाने के नाम पर बुजुर्ग महिला रामदुलारी से 40.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को तालकटोरा के तुलसी विहार, जलालपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद, सर्वेश और भैयू आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, काकोरी के गहलवारा गांव निवासी रामदुलारी का कहना है कि उन्होंने उन्नाव के मोहान रोड स्थित बांगरमऊ में जमीन खरीदने के लिए 10 फरवरी को आरटीजीएस के जरिये मोहम्मद दिलशाद के खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा बिचौलियों सर्वेश और भैयू आलम को गूगल पे से 45 हजार रुपये और पांच हजार रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि फरवरी से अब तक न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम लौटाई गई। वह अपनी बहू के भाई विजय कुमार के साथ आरोपियों से रुपये मांगने पहुंचीं तो उन्होंने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक, रामदुलारी ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों के निर्देश पर काकोरी थाने में तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed