{"_id":"6aca6371ae4d11fa1a0ecad8","slug":"clash-between-two-groups-over-playing-music-and-making-lewd-remarks-at-woman-in-barabanki-one-dead-10-injured-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: गाना बजाने और छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की पीटकर हत्या; 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: गाना बजाने और छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की पीटकर हत्या; 10 लोग घायल
Sat, 10 Oct 2026 09:40 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:40 PM IST
सार
बाराबंकी में गाना बजाने और महिला पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान महिला की पीटकर हत्या कर दी गई है। जबकि, 10 लोग घायल हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलखते परिजन, मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर शाम गाना बजाने और महिला पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना में महिला की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना टिकैतनगर क्षेत्र के सिकलिक का पुरवा मजरे विद्यानगर गांव की है। मारपीट में सिर में लाठी लगने से राकेश की पत्नी विमला (45) की मौत हुई है। जबकि, करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, विद्यानगर गांव में धर्मेंद्र और विनीता की परचून की दुकानें आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों की ओर से गाना बजाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विनीता के भतीजे संजय ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी आरोपियों ने उनके परिवार की एक महिला पर छींटाकशी की थी। उस समय थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि शनिवार शाम उसकी पत्नी नल से पानी लेने गई थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर अभद्रता की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।
सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मारपीट में एक पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के भी दो-तीन लोगों को चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना टिकैतनगर क्षेत्र के सिकलिक का पुरवा मजरे विद्यानगर गांव की है। मारपीट में सिर में लाठी लगने से राकेश की पत्नी विमला (45) की मौत हुई है। जबकि, करीब 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विद्यानगर गांव में धर्मेंद्र और विनीता की परचून की दुकानें आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों की ओर से गाना बजाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विनीता के भतीजे संजय ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी आरोपियों ने उनके परिवार की एक महिला पर छींटाकशी की थी। उस समय थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि शनिवार शाम उसकी पत्नी नल से पानी लेने गई थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने फिर अभद्रता की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।
ये लोग हुए घायल
इस दौरान एक लाठी संजय की चाची विमला के सिर में लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मारपीट में संजय, सुखदेई, राकेश, नितिन, अमित, ननकू और कुसुम समेत कई लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष की भी एक महिला के घायल होने की जानकारी है। उसे सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया। पुलिस ने विमला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मारपीट में एक पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के भी दो-तीन लोगों को चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।