फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CM yogi inaugurated and laid foundation stones for projects worth 803 crore In Balrampur

'किसमें कितना है दम': योगी की चुनौती- अखिलेश अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं; हो जाए आमने-सामने का मुकाबला

Sat, 10 Oct 2026 04:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

बलरामपुर में सीएम योगी ने 803 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे।  आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
CM yogi inaugurated and laid foundation stones for projects worth 803 crore In Balrampur
सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में उतरौला के कालूबनकट में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 803 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

विज्ञापन


कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सीएम ने लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक सौंपकर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन

योगी की अखिलेश को चुनौती

सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है। तंज कसते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से समारोह में सियासी माहौल गरमा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह बार-बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है। वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। अयोध्या केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इसके विकास को लेकर सरकार गंभीर है और लगातार काम कराया जा रहा है।

आमने-सामने की लड़ाई से साफ हो जाएगा कि किसमें कितना दम

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विपक्षी नेता विकास के मुद्दे पर घिरने के बाद चुनौती देने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को सीधे मुकाबले के लिए ललकारते हुए कहा कि आमने-सामने की लड़ाई से साफ हो जाएगा कि किसमें कितना दम है।

सीएम ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले जय श्रीराम के उद्घोष पर रोक लगाई थी, वे आज अयोध्या के विकास पर सवाल उठा रहे हैं। अयोध्या, काशी और मां विंध्यवासिनी धाम में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या उनके लिए आस्था का विषय है और वहां विकास कार्यों में कोई ढिलाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बलरामपुर की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी काम कर रही है।

Trending Videos

उतरौला के विकास पर जोर

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। बलरामपुर में चल रही विकास परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं। पिछले 10 वर्षों में जिले में 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए धनराशि भेजी गई है। इससे जिले में विकास की नई संभावनाएं बढ़ी हैं।

सीएम ने कहा कि विधायक रामप्रताप वर्मा लगातार उतरौला के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों, बिजली और पानी की व्यवस्था के साथ बाढ़ की समस्या का समाधान करना भी प्राथमिकता है। रोजगार के अवसर बढ़ाने और जिले के विकास को गति देने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। विकास और विरासत से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को विकास और विरासत के लिए किए जा रहे कार्य अच्छे नहीं लगते।

विरोध के नाम पर देश को पीछे धकेलने का प्रयास किया जा रहा

सीएम ने कहा कि आज कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की भी अपनी एक सीमा होती है। लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर देश को पीछे धकेलने और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन डबल इंजन की सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के मान-सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जिस तरह देश में नक्सलवाद और आतंकवाद पर कार्रवाई की गई है, उसी तरह भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम ने कहा कि चुनाव हारने के बाद कुछ लोग प्रशासन को धमकाते हैं, न्यायालय पर टिप्पणी करते हैं और नौजवानों को भड़काने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ घोटाले और खाद्यान्न घोटाले सहित भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए थे।

आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की विकास में रुचि नहीं थी, वे वर्ष 2017 से पहले विकास के पैसे को कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने पर खर्च करते थे और दंगाइयों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाता था। आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे लोगों के लिए जेल या जहन्नुम का रास्ता है, तीसरा कोई रास्ता नहीं है।

सीएम ने आगे कहा कि आज एक बार फिर बलरामपुर जिले को 803 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र में विकास की हर योजना और आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। किसानों, व्यापारियों और बेटियों की जरूरतों को पूरा करने का काम भाजपा की डबल इंजन सरकार करेगी। बलरामपुर को विकसित जनपद के रूप में स्थापित करते हुए भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी का आशीर्वाद और सहयोग जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed