फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi News Live: डबल इंजन की सरकार सपने नहीं... हकीकत बुनती है, तभी सब मोदी को चुनते हैं

Sat, 16 Mar 2024 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 02:33 PM IST
खास बातें

UP CM Yogi Moradabad and Rampur Visit Live News in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद और रामपुर जिले के दौरे पर हैं। मुरादाबाद में उन्होंने प्रशिक्षु दरोगाओं की पासिंग आउट परेड की बतौर मुख्य अतिथि सलामी ली। इसके बाद कैडेटों को सम्मानित भी किया। 

विज्ञापन
CM Yogi in Moradabad and Rampur Live Updates: Participate In Passing Out Parade News in Hindi
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड के दाैरान सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : राजू सैनी

लाइव अपडेट

02:31 PM, 16-Mar-2024

दुनिया में भारत के प्रति विश्ववास बढ़ा

 उन्होंने देश में फिर से मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने आज देशवासियों में विश्वास कायम किया है। दुनिया में आज भारत के प्रति विश्ववास बढ़ा है, ये सम्मान 140 करोड़ जनता का सम्मान है। देश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी है, आतंकवाद समाप्त हुआ है।  हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट, जैसी सुविधा बढ़ी है। मुढ़ापांडे एयरपोर्ट मुरादाबाद से दूर और रामपुर से पास है। ये रामपुर को विकसित करने के संदेश हैं।
 
02:31 PM, 16-Mar-2024
रामपुर आज एक विकास की नई पहचान बना रहा है। स्वानिधि योजना से एक नई पहचान मिली। रामपुर की पहचान जेब काटने के लिए होती थी, इसी चाकू से लोगों को सुरक्षा दे दी। पहले जमीनों पर कब्जा कर लिया जाता था आज उसी जमीन पर यहां की जनता को स्वनिद्धि गलियारे जैसी योजनाएं दी जा रही है। रामपुर का नवनिर्मित सर्किट हाउस का नाम संत रविदास के नाम पर होगा। उन्होंने कहा था मन चंगा तो कटौती में गंगा, मन के जीते जीत, मन हारे हार।
 
विज्ञापन
02:31 PM, 16-Mar-2024

जिस रामपुरी चाकू से जेब काटी जाती थी उससे लोगों को दी सुरक्षा : योगी  

जिस रामपुरी चाकू से पहले जेबें काटी जाती थीं, उससे हमने लोगों को सुरक्षा दी है। शनिवार को फिजिकल कॉलेज के मैदान में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर भी निशाना साधा।  उन्होंने कहा पहले लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाता था और उन पर संस्थान खड़े किए जाते थे। लेकिन आज हमारी सरकार लोगों को कई गुना मुआवजा देकर शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा होली से पहले 610 करोड़ की परियोजना के साथ यहां आया हूं। आपको बधाई देता हूं।

 
02:23 PM, 16-Mar-2024

वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार

योगी ने कहा कि प्रदेश भर के युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। लगातार उद्योग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज तैयार करवाए जा रहे हैं। अब रामपुरी चाकू में सुरक्षा की धार देंगे। इसके साथ ही वायलिन के स्वर के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार को विजयी बनाएंगे। 
 
02:16 PM, 16-Mar-2024

भारत के लिए चाहिए विकसित उत्तर प्रदेश 

योगी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित उत्तरप्रदेश चाहिए। इसके लिए विकसित रामपुर चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकसित भारत है। कहा कि यूपी में 2017 से पहले दंगा होता था, अब यूपी में है सब चंगा है। बहन-बेटियों की मजबूत सुरक्षा की गई है। अगर किसी अपराधी ने बहन-बेटी के साथ गलत हरकत की तो अगले चौराहे पर उसे दबोच लिया जाएगा। 

 

 
02:01 PM, 16-Mar-2024

कुछ लोग पहले चाकू से काटते थे जेब 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर विकास में नई पहचान बना रहा है। रामपुर की पहचान कभी चाकू था। पहले कुछ लोग इसी चाकू से दूसरों की जेब काटते थे अब उससे सुरक्षा कर रहे हैं। यहां की पहचान बायलिन भी है। देश का सम्मान विदेश में भी बढ़ा है। आज मोदी के कारण 140 करोड लोगों का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाए सुरक्षित है। आतंकवाद, नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। विकास का कार्य हाईवे, रेलवे और उद्योग के रूप में नई पहचान बना रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकारी सुविधाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सभी को सुरक्षा दी जा रही है चाहे वह बेटी हो या व्यापारी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 16-Mar-2024
रामपुर में मंच में मौजूद सीएम योगी और अन्य - फोटो : संवाद

रामपुर पहुंचे सीएम योगी

मुरादाबाद में जनसभा करने के बाद दोपहर बाद योगी आदित्यनाथ 1.25 बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद सीधे फिजिकल कालेज के मैदान आयोजित जनसभा स्थल की तरफ रवाना हुए। उन्होंने यहां पर एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

 
 
01:11 PM, 16-Mar-2024

वह कफ्यू लगाते थे, हम कांवड़ लाते हैं

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह कफ्यू लगाते थे और हम कांवड़ लाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास बढ़ रहा है। 

 
 
 
12:55 PM, 16-Mar-2024
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित देश के लिए शिक्षित समाज का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प था कि हर कमिश्नरी में एक विवि बनाएंगे। मुरादाबाद और मिर्जापुर में शिलान्यास के बाद यह सपना पूरा हो गया है। सरकार ने 22 निजी विश्चविद्यालयों को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि बिजनौर, संभल, और अमरोहा में भी मेडिकल कॉलेज बना रहा है। डबल इंजन की सरकार हकीकत बुनती हैं। इसीलिए लोग मोदी को चुनते हैं। 
 
 
 
 
12:46 PM, 16-Mar-2024

हर कमिश्ननरी में विवि का सपना पूरा किया

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर कमिश्नरी में विवि का सपना पूरा कर दिया है। कहा कि पहले की सरकारों ने कफ्यू, दंगे से नौजवानों के सामने पहचान की समस्या हो गई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ दुनिया में सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में नए निवेश, विकास के कार्य चल रहे हैं। हाईवे और रेलवे, मेट्रो और वाटरवे का काम चल रहा है। 

 

 
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed