{"_id":"6ace6b90397991308905a9f8","slug":"a-pontoon-bridge-will-be-built-over-the-mandakini-before-diwali-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137668-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दीपावली से पहले मंदाकिनी पर बनेगा पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दीपावली से पहले मंदाकिनी पर बनेगा पीपा पुल
Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 09 पुल बनाने के लिए आए पीपा। संवाद
खोही (चित्रकूट)। मंदाकिनी नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ में टूटे नयागांव पुल की जगह अब पीपा पुल बनेगा। इसके लिए पीपों की खेप धर्मनगरी पहुंच चुकी है।
अब जल्द ही हनुमानधारा जाने वाले मार्ग पर पीपा पुल का निर्माण शुरू होगा। प्रशासन का दावा है कि यह पुल दीपावली से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।
29 अगस्त को मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ में नयागांव पुल टूट गया था। यह पुल धर्मनगरी का मुख्य संपर्क मार्ग था। रोजाना हजारों तीर्थयात्री और स्थानीय ग्रामीण इसी से आवाजाही करते थे, लेकिन पुल टूटने से संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया। स्कूली बच्चों, किसानों और व्यापारियों को पांच से सात किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
त्योहारों पर परेशानी और बढ़ गई है। इसे देखते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिला प्रशासन ने दीपावली मेले से पहले वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया था।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की पहल पर नायब तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया ने लकड़हाई भैरव बाबा से बाबा घाट तक पीपा पुल निर्माण की कवायद तेज कर दी है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा। दीपावली मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, ऐसे में यह पुल बड़ी राहत देगा।
गौरतलब है कि नयागांव पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था। तेज बहाव में पिलर धंसने से पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीण कई बार स्थायी पक्के पुल की मांग कर चुके हैं। फिलहाल पीपा पुल से तत्काल राहत मिलेगी, वहीं स्थायी पुल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
संतों ने कहा-पीपा पुल से मिलेगी राहत
चित्रकूट। महंत दिव्य जीवनदास और संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से धर्मनगरी क्षेत्र में भारी क्षति हुई थी। हनुमानधारा को जाने वाला मुख्य पुल भी बाढ़ में गिर गया। इस पुल से हनुमानधारा सहित आसपास के सभी तीर्थ स्थलों पर आवागमन होता था।
पुल टूटने के कारण पूरा संपर्क बंद है। पीपा पुल बनने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में सहूलियत रहेगी। सरकार द्वारा की जा रही यह पहल अच्छी है। संतों ने मांग की है कि दीपावली पर्व के बाद यहां पर स्थायी पक्का पुल भी बनाया जाए।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
धनतेरस से पहले तैयार होगा 1.69 करोड़ का पीपा पुल
मंदाकिनी नदी पर पीपा पुल के लिए 169 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। यह पुल धनतेरस पर्व से पहले तैयार कर लिया जाएगा। इससे दीपावली मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी।- कमलेश सिंह भदौरिया, नायब तहसीलदार।