फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Journey from Chaura to Powari turns deadly

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच पर चौरा से पोवारी तक सफर बना जानलेवा

Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Journey from Chaura to Powari turns deadly
चौरा से पोवारी की ओर नेशनल हाईवे पांच पर जानलेवा बना सफर। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट : 61 किलोमीटर लंबे एनएच पांच पर गड्ढों की भरमार
विज्ञापन


. कई जगह डंगे गिरने से सड़क हुई संकरी, हादसों का बढ़ा खतरा

. किसान बागवान, सेना के जवानों सहित पर्यटकों को झेलनी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। देश की सीमा को जोड़ने वाले एनएच-पांच पर चौरा से पोवारी तक सफर जानलेवा हो गया है। एनएच के इस हिस्से का अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। लंबे समय से करीब 61 किलोमीटर लंबे हिस्से पर जगह-जगह सफर जोखिमभरा बन गया है। इसका खामियाजा जिले की 73 पंचायतों के ग्रामीणों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों और किन्नौर घूमने आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। कई हिस्सों में डंगे गिरने से एनएच संकरी हो गया है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। संकरे एनएच पर दो वाहनों के आमने-सामने आने पर चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। वहीं, सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग स्थानीय लोगों की आवाजाही के साथ-साथ सेना की आवाजाही और पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से भी अहम भूमिका निभाता है। इसके बावजूद चौरा से पोवारी तक सड़क की खराब हालत लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। किसानों-बागवानों को भी सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।


जल्द एनएच की दशा सुधारी जाए
प्रधान कोठी पंचायत महेश नेगी, प्रधान सांगला प्रविंद्र नेगी, प्रधान पानवी यशवंत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पूह राजेश नेगी, प्रधान मूरंग अनूप नेगी, प्रधान कटगांव देवा सिंह चारस, प्रधान बटसेरी कांता नेगी और उपप्रधान बटसेरी सुरेंद्र नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) से शीघ्र एनएच की दशा सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

चौरा से पोवारी तक क्षतिग्रस्त सड़क का एस्टीमेट बनाकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को दे दिया गया है। एनएच अब सीमा सड़क संगठन के अधीन होना है। सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। - केएल सुमन, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article