फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   B.Sc. Nursing student killed, two critically injured after being hit by a dumper truck

Etawah News: डंपर की टक्कर से बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत, दो गंभीर

Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
B.Sc. Nursing student killed, two critically injured after being hit by a dumper truck
- सैफई थाना तिराहे के पास हुआ हादसा, मृतक बलिया का निवासी
विज्ञापन

- बाइक सवार तीनों छात्र नहीं पहने थे हेलमेट

संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। थाना तिराहे के पास सोमवार रात डंपर और बाइक टकरा गए। डंपर थाने के बाहर खड़े मौरंग लदे डंपर को भी टक्कर मारते हुए चालक डंपर भगा ले जाने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसे चालक को डंपर के साथ पकड़ लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विवि ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक बलिया निवासी नर्सिंग छात्र को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे आयुर्विज्ञान विवि के छात्र आकाश गुप्ता (21) निवासी बलिया, जयकिशन यादव निवासी रानीपुरवा, डीएम आवास के पास, सिटी पोस्ट ऑफिस, गोंडा और अंबुज शुक्ला निवासी खिड़की साहवराय, औरैया एक ही बाइक से इटावा-मैनपुरी मार्ग स्थित एक मिठाई की दुकान पर जा रहे थे। सैफई थाना तिराहे के पास बाइक मोड़ते समय मैनपुरी की ओर से आ रहे डंपर बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद डंपर थाने के मुख्य गेट के पास खड़े बालू लदे दूसरे डंपर से जा टकराया। हादसे के समय तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहने थे। तीनों को थाना पुलिस ने आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। यहां आकाश को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों छात्र उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के वर्ष 2022 बैच के विद्यार्थी थे। बाइक अंबुज चला रहा था। अन्य दोनों छात्रों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को आकाश के परिजन बलिया से सैफई पहुंचे। आकाश तीन बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed