Mahakumbh Live: एसआरएन अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हादसे में घायल हुए लोगों का जाना हाल
{"_id":"679d71e07163cf177d016f87","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-updates-devotees-sangam-ghats-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-02-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Live: एसआरएन अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हादसे में घायल हुए लोगों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 01 Feb 2025 10:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:05 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना और पवित्र डुबकी लगाना जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। 77 देशों के मिशन प्रमुखों (HoM), उनकी पत्नी और राजनयिकों सहित 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज पहुंच गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:04 PM, 01-Feb-2025
पश्चिम बंगाल के कम से कम चार तीर्थयात्रियों की मौत की पुष्टि और नौ लापता
महाकुंभ में हुई भगदड़ में पश्चिम बंगाल के कम से कम चार लोग मारे गए और नौ लोग लापता हो गए। राज्य सरकार ने शनिवार को प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा एक नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रबंधित हेल्प डेस्क का गठन 24x7 किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों की सहायता के लिए किया गया।
अधिकारी ने कहा, "राज्य से कई तीर्थयात्री महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। उनकी सहायता के लिए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर (033) 2214-3526 और टोल-फ्री नंबरर 10170 जारी किया है।
अधिकारी ने कहा, "राज्य से कई तीर्थयात्री महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। उनकी सहायता के लिए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर (033) 2214-3526 और टोल-फ्री नंबरर 10170 जारी किया है।
07:46 PM, 01-Feb-2025
एसआरएन अस्पताल पहुंचे सीएम योगी
सीएम योगी देर शाम स्वरूप रानी हॉस्पिटल ( एसआरएन) पहुंचे। सीएम योगी ने यहां हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन
04:51 PM, 01-Feb-2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।#WATCH उत्तर प्रदेश: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/c3GXfgJb0g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025
04:45 PM, 01-Feb-2025
ये देश नहीं हुए शामिल
न्यूजीलैंड और जॉर्डन से कोई भी अतिथि महाकुंभ में नहीं पहुंचा है।04:44 PM, 01-Feb-2025
इन देशों के राजनयिक महाकुंभ पहुंचे
77 देशों के राजनयिक महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
04:22 PM, 01-Feb-2025
118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया
महाकुंभ पहुंचे 77 देशों के मिशन प्रमुखों (एचओएम), एचओएम के जीवनसाथी और राजनयिकों सहित 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
#WATCH | Prayagraj, UP: A 118-member delegation, including Heads of Mission (HoM), spouses of HoMs, and diplomats from 77 countries, who arrived at the #MahaKumbhMela2025, take holy dip at the Triveni Sangam. pic.twitter.com/fidTYs44bS
— ANI (@ANI) February 1, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
03:56 PM, 01-Feb-2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
02:57 PM, 01-Feb-2025
उपराष्ट्रपति ने किया प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का दौरा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं। अब तक 31.46 करोड़ से अधिक ने स्नान कर लिया है।#WATCH | Vice President Jagdeep Dhankhar visits Maha Kumbh kshetra in Prayagraj. Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also with him. pic.twitter.com/R8aitdetuP
— ANI (@ANI) February 1, 2025
02:23 PM, 01-Feb-2025
सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का जायजा लिया
सीएम योगी इसके बाद वह संगम तट पर पहुंचे। यहां पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ पूरे संगम नोज क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का जायजा लिया। एडीजी भानु भास्कर, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीआईजी मेला वैभव कृष्ण सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।01:17 PM, 01-Feb-2025
स्वामी रामभद्राचार्य और सतुआ बाबा से मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीड़ और यातायात का जायजा लिया। फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेले में पहुंचे।त्रिवेणी संगम घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी रामभद्राचार्य और सतुआ बाबा से मुलाकात की।
