Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renukaj ji mela facility preparation

Sirmour News: गिरि नदी पर अस्थायी पुल और पार्किंग तैयार, रेणुका मेले की तैयारियों को लगे पंख

Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
renukaj ji mela facility preparation
रेणुकाजी मेले के लिए गिरि पुल पर अस्थाई पुल निर्माण करते लोनिवि के कर्मचारी। संवाद
17 नवंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

देवताओं के पड़ाव के लिए खेल मैदान में बनेगा अस्थायी पंडाल

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के आयोजन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में जिला प्रशासन, रेणुका विकास बोर्ड और विभिन्न विभागों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन ने 17 नवंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए गिरि नदी पर अस्थायी पुल का तैयार हो चुका है। इससे बनने से श्रद्धालु कम समय में मेला मैदान तक पहुंच सकेंगे। नदी किनारे वाहनों की पार्किंग भी तैयार कर ली गई है। वहीं, देवताओं के पड़ाव के लिए इस बार खेल मैदान में अस्थायी पंडाल बनाया जाएगा। यहीं से 19 नवंबर को मुख्य अतिथि देवताओं को विदाई देकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मेले को लेकर सड़कों की मरम्मत और सफाई का कार्य भी जारी है। रेणुका विकास बोर्ड ने मंदिरों की साज-सज्जा और रंगरोगन का काम पूरा कर लिया है। कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए रेणु मंच भी तैयार किया जा चुका है। बिजली बोर्ड ने मेला मैदान में बेहतर रोशनी की व्यवस्था के लिए 10 नए बिजली के खंभे स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संत-महात्माओं के आश्रमों में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। निर्वाण आश्रम रेणुकाजी में श्रद्धालुओं के सोने के लिए पराली का बिछौना बिछाया गया है। यहां संत-महात्माओं का आगमन भी शुरू हो गया है, ताकि मेले के दौरान उनके ठहरने की व्यवस्था बनी रहे।
रेणुका विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 17 नवंबर से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर उन्हें अंतिम रूप दे दिया जाएगा।


इनसेट

चार दिन पहले शुरू हुआ सड़कों की मरम्मत का कार्य
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन में अब चार दिन शेष हैं। लोक निर्माण विभाग ने रविवार से सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किए है। ददाहू से रेणुकाजी तीर्थ तक सड़क की टॉरिंग की जा रही है। इसके साथ ही सड़क किनारे पैदल चलने के रास्तों को मिट्टी डालकर समतल किए जा रहा है। पुराने गिरि पुल की भी मरम्मत और रंगरोगन कर उसे चमकाने का प्रयास किए गया है। विभाग शेष कार्यों को समय पर पूरा करने में जुटा है।----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed