{"_id":"6afa049b58c7290ed304c6b9","slug":"change-in-weather-leads-to-rise-in-opd-patients-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151420-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मौसम में बदलाव, ओपीडी में बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मौसम में बदलाव, ओपीडी में बढ़ रहे मरीज
Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। तराई में मौसम करवट बदल रहा है। सुबह-शाम कोहरा और ठिठुरन बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी और क्लीनिकों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
एलडी भट्ट उपचिकित्सालय के डाॅ. राजीव पुनेठा ने बताया कि सुबह के समय बढ़ी ठंड और दिन में खिल रही हल्की धूप के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का सीधा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। सुबह जल्दी स्कूल जाने वाले बच्चों और खेतों में काम करने वाले किसानों में सर्दी-जुकाम की शिकायत ज्यादा मिल रही है। बुजुर्गों में भी खांसी, सांस फूलने और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में अधिकतर मरीज वायरल बुखार, गले में दर्द, नाक बहना और बदन दर्द के हैं। बदलते मौसम में खानपान में लापरवाही और ठंड से बचाव न करने के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं।
उन्होंने सलाह दी है कि सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। ठंडा पानी, फ्रिज की चीजें और बाहर के खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। गर्म पानी का सेवन करें, पौष्टिक आहार और पर्याप्त नींद लें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही बुखार या खांसी लंबे समय तक रहने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।