Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Training given to police and education department personnel on controlling stress and anger

Kanpur News: तनाव और गुस्से पर नियंत्रण के लिए पुलिस व शिक्षा विभाग के कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Training given to police and education department personnel on controlling stress and anger
कानपुर देहात। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव और क्रोध प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इसके लिए आईआईटी कानपुर के आउटरीच ऑडिटोरियम में शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

बिहेवियरल लैंडस्केप्स फॉर टारगेटेड पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में दैनिक कार्यों के तनाव से निपटने और महिलाओं व बालिकाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया। रुको, एक बार सोचो, घर छोड़ने से पहले एक बार बात करो अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि कई बार पारिवारिक विवाद, भावनात्मक तनाव और क्षणिक गुस्से में बालिकाएं जल्दबाजी में घर छोड़ने का निर्णय ले लेती हैं। ऐसे में समय रहते उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनना और उचित मार्गदर्शन देना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कर्मचारियों को बालिकाओं की भावनाओं को समझने, उनकी बात संवेदनशीलता से सुनने और उन्हें भरोसे में लेकर समाधान तलाशने के तरीके बताए गए। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र और शिक्षण संस्थानों में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई। इसके अलावा तनाव प्रबंधन के तहत मानसिक संतुलन बनाए रखने, कार्यदबाव से निपटने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उपाय बताए गए। क्रोध प्रबंधन में आत्मसंयम, धैर्यपूर्वक संवाद और विवेकपूर्ण निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में लाइव असेसमेंट, व्यावहारिक प्रदर्शन और संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed