फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir latest news, rail service started in the valley, people are suffering due to scorching heat

जम्मू-कश्मीर: घाटी में रेल सेवा शुरू, भीषण गर्मी से लोग बेहाल समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Thu, 01 Jul 2021 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 04:46 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में गुरुवार को रेल सेवा बहाल हो गई। रेल यात्रा के दौरान लोगों से सामाजिक दूरी के साथ कोरोना को मात देने के लिए सभी उपाय अपनाने की अपील की जा रही है। उधर, भीषण गर्मी से प्रदेश में लोग बेहाल हैं। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Jammu and Kashmir latest news, rail service started in the valley, people are suffering due to scorching heat
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनिहाल-बारामुला रेलखंड पर गुरुवार को रेल सेवा बहाल हो गई। इस दौरान श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी तादात देखने को मिली। रेल सेवा बहाल होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। बता दें कि रेल सेवा बहाल होने से कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलती है। इसके साथ ही पर्यटकों को कश्मीर में रेल यात्रा सुखद अनुभव कराती है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


भीषण गर्मी: लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान, बारिश का कर रहे हैं इंतजार तो पढ़ें ये खबर, देखिए तस्वीरें
जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू संभाग में सुबह से ही तपिश होने के कारण लोग परेशान हैं। घड़ी की रफ्तार के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में खरीदार भी नहीं दिख रहे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


एटीएम में बवाल: लड़का बोला- जल्दी पैसे निकालने दो, पाकिस्तान पर बम फेंकने जाना है, जानिए फिर क्या हुआ
जम्मू शहर के शास्त्री नगर इलाके में एटीएम से जल्दी पैसे निकालने को लेकर एक युवक ने जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं उसने दो युवतियों के साथ बदसलूकी। दोनों पक्षों के बीच हुए बवाल के चलते एटीएम के बाहर भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले पैसे निकालने के लिए युवक ने जो बात कही उसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन के दुश्मनों के गाल पर तमाचा है ये जज्बा: खाकी पहनने के लिए कश्मीर में दिखा बेटियों का जोश
कश्मीर घाटी में बड़ी संख्या में स्थानीय बेटियां पुलिस में भर्ती होने के लिए आगे आ रही हैं। पहले ऐसी भर्तियों में जम्मू से बेटियों की संख्या ज़्यादा होती थी। अब यहां भी फिजा में बदलाव दिख रहा है। महिला पुलिस कर्मियों की दो बटालियन में भर्ती के लिए बड़ी संख्या में कश्मीर संभाग की लड़कियां शामिल हुईं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


परिहार बंधुओं की हत्या मामला: आतंकी संगठन हिजबुल के चार आतंकियों पर आरोप तय
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के चार आतंकियों पर आरोप तय कर दिए हैं। इन आतंकियों में निसार अहमद शेख, आजाद हुसैन, निसार भट्ट और रुस्तम अली शामिल हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed