{"_id":"6ad3ddf14b2a60223d0b95b3","slug":"14-year-old-boy-dies-in-a-road-accident-in-barodi-samba-news-c-427-1-ja21010-349-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बरोड़ी में सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बरोड़ी में सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत में घायल हो गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव बरोड़ी में शुक्रवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर दीपक कुमार की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों सहित ग्रामीणों में गहरा शोक है।
जानकारी के अनुसार मृतक दीपक कुमार पुत्र लेखराज निवासी बरोड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। गांव से पहले खेल के मैदान के समीप पहुंचने पर दूसरी ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद दीपक कुमार बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इलाज के दौरान शनिवार सुबह एम्स विजयपुर में दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। किशोर की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। अंतिम संस्कार के समय गांव के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति देखी गई। दीपक कुमार अपने मां बाप का इकलौता बेटा था और उसकी एक बड़ी बहन है।
ग्रामीणों ने हादसे वाले मार्ग पर सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।