{"_id":"6ad430365580922c68018c9f","slug":"accused-in-mother-s-murder-arrested-in-sector-11-nanak-nagar-jammu-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार: गला रेतकर उतारा था मौत के घाट, पंजाब के अलावा अन्य शहरों में छिपा था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार: गला रेतकर उतारा था मौत के घाट, पंजाब के अलावा अन्य शहरों में छिपा था आरोप
Sun, 18 Oct 2026 08:04 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:04 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी बेटे जगदीप को पूछताछ के लिए अदालत से सात दिन की रिमांड पर हासिल की है। पुलिस को गुरचरण कौर की हत्या के बाद से ही जगदीप सिंह की तलाश थी। वह मां के अंतिम संस्कार पर भी नहीं आया था। इसके बाद उस पर शक और गहरा गया।
विज्ञापन
गुरचरण कौर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नानक नगर के सेक्टर-11 में एक अक्तूबर को बुजुर्ग गुरचरण कौर की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने उनके बेटे जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह वारदात के बाद से गायब था और पंजाब सहित कई शहरों में ठिकाने बदलकर छिप रहा था। शुक्रवार को जम्मू लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस उसे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने जगदीप को पूछताछ के लिए अदालत से सात दिन की रिमांड पर हासिल की है। पुलिस को गुरचरण कौर की हत्या के बाद से ही जगदीप सिंह की तलाश थी। वह मां के अंतिम संस्कार पर भी नहीं आया था। इसके बाद उस पर शक और गहरा गया।
विज्ञापन
पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ कॉल डिटेल खंगाल रही थी। हत्या के बाद पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में जगदीप को बाहर जाते देखा था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
महिला के गले और चेहरे पर कट के निशान मिलने तथा घटनास्थल से चाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के सभी पहलुओं की जांच शुरू की। वारदात के समय गुरचरण कौर के पति हरजीत सिंह घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे। हत्या का पता तब चला जब उनकी बेटी माता-पिता का हाल जानने घर पहुंची। घर का दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर उसने दरवाजा खुलवाया तो अंदर खून से लथपथ मां का शव मिला।
अब जगदीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की थी।