कश्मीर घाटी में बड़ी संख्या में स्थानीय बेटियां पुलिस में भर्ती होने के लिए आगे आ रही हैं। पहले ऐसी भर्तियों में जम्मू से बेटियों की संख्या ज़्यादा होती थी। अब यहां भी फिजा में बदलाव दिख रहा है। महिला पुलिस कर्मियों की दो बटालियन में भर्ती के लिए बड़ी संख्या में कश्मीर संभाग की लड़कियां शामिल हुईं। अपने उज्जवल भविष्य और घाटी में अमन के लिए दूरदराज के इलाकों की लड़कियां भर्ती में शामिल हो रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि साल 2019 में महामारी के प्रकोप के चलते भर्ती रद्द करनी पड़ी थी। अब कोरोना का कहर थमने पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संभाग की बेटियां बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। उनका उत्साह देखते ही बनता है।
अमन के दुश्मनों के गाल पर तमाचा है ये जज्बा: खाकी पहनने के लिए कश्मीर में दिखा बेटियों का जोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
