फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण गर्मी: लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान, बारिश का कर रहे हैं इंतजार तो पढ़ें ये खबर, देखिए तस्वीरें

Thu, 01 Jul 2021 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir There does not seem to be any relief from scorching heat in Jammu and Kashmir
जम्मू में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू संभाग में सुबह से ही तपिश होने के कारण लोग परेशान हैं। घड़ी की रफ्तार के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में खरीदार भी नहीं दिख रहे हैं।

इससे पहले जम्मू में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। तापमान अपने सामान्य स्तर से 5.2 डिग्री चढ़कर 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चले जाने से भीषण गर्मी पसीने छुड़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 4 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

weather forecast jammu kashmir There does not seem to be any relief from scorching heat in Jammu and Kashmir
जम्मू में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार दोपहर को तपिश अधिक होने और शाम सात बजे लॉकडाउन के चलते दुकानदारों के साथ खरीदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। तापमान में लगातार उछाल से जीव जंतु भी बेहाल हैं।

weather forecast jammu kashmir There does not seem to be any relief from scorching heat in Jammu and Kashmir
जम्मू में भीषण गर्मी - फोटो : निखिल मेहता

जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 33.8, बटोत में सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 33.0, कटड़ा में सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 39.0, भद्रवाह में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir There does not seem to be any relief from scorching heat in Jammu and Kashmir
जम्मू में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
लेह में दिन का तापमान 27.7 और कारगिल में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir There does not seem to be any relief from scorching heat in Jammu and Kashmir
जम्मू में भीषण गर्मी - फोटो : निखिल मेहता
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 33.8, पहलगाम में 29.0 और गुलमर्ग में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed