फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर: घाटी में रेल सेवा बहाल, यहां छुक-छुक रेलगाड़ी कराती है रोमांचक यात्रा का अहसास, देखिए तस्वीरें

Thu, 01 Jul 2021 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
train services resumed in kashmir
कश्मीर में रेल सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

बनिहाल-बारामुला रेलखंड पर गुरुवार को रेल सेवा बहाल हो गई। इस दौरान श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी तादात देखने को मिली। रेल सेवा बहाल होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। बता दें कि रेल सेवा बहाल होने से कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलती है। इसके साथ ही पर्यटकों को कश्मीर में रेल यात्रा सुखद अनुभव कराती है।



कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे ने मई से ट्रेन परिचालन को बंद किया था। अब कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन सेवा को पुन: बहाल करने का फैसला लिया है। अभी ट्रेन में यात्रियों की क्षमता को 50 प्रतिशत रखा है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड एसओपी का पालन करना होगा। उधर, जुलाई के पहले दूसरे सप्ताह से जम्मू और कटड़ा के लिए तीन-तीन जोड़ी ट्रेनें शुरू हो रही है। रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन की समय-सारणी जारी कर दी है। नए ट्रेनों के चलने से वैष्णो देवी आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी।

train services resumed in kashmir
कश्मीर में रेल सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

गौरतलब है कि कोविड के चलते रेलवे ने कुछ समय के लिए इन ट्रेनों के परिचालन को बंद किया था। अब हालात सामान्य होने के बाद स्पेशल ट्रेनों को पुन: बहाल करने का फैसला लिया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के पास फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने होने चाहिए और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

train services resumed in kashmir
कश्मीर में रेल सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर
यह ट्रेनों हो रही हैं शुरू 

04033 पुरानी दिल्ली- कटड़ा, जम्मू मेल एक्सप्रेेस 5 जुलाई, जबकि 943034 कटड़ा- पुरानी दिल्ली 6 जुलाई से शुरू होगी। 04535 कालका- कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल छह जुलाई, वहीं 04536 कटड़ा- कालका सात जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
train services resumed in kashmir
कश्मीर में रेल सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

04656 कटड़ा- गाजीपुर सिटी, एक्सप्रेस स्पेशल 15 जुलाई और 04655 गाजीपुर-कटड़ा 16 जुलाई से शुरू हो रही है। 04690 जम्मू तवी- काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस स्पेशल 11 जुलाई, जबकि 04689 काठगोदाम-जम्मू तवी 13 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
train services resumed in kashmir
कश्मीर में रेल सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

04694 जम्मू तवी-कानपूर सेंट्रल एक्सप्रेस स्पेशल छह जुलाई, जबकि 04693 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी सात जुलाई से शुरू होने जा रही है। 04698 जम्मू तवी- बरौनी, मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 9 जुलाई, वहीं 04697 बरौनी-जम्मू तवी 11 जुलाई से शुरू होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed