Hindi News
›
India News
›
Budget 2019: Know all about Union Budget and its analysis
{"_id":"5d1f6b378ebc3e3c890ba711","slug":"budget-2019-know-all-about-union-budget-and-its-analysis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसे क्या मिला, क्या हुआ सस्ता-महंगा? पढ़ें बजट 2019 की हर खबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसे क्या मिला, क्या हुआ सस्ता-महंगा? पढ़ें बजट 2019 की हर खबर
नई सरकार का बहुप्रतीक्षित बजट पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच जुलाई को संसद में इसे पेश किया। बजट 2019 से जुड़ी सभी खबरें और विश्लेषण यहां पढ़ें।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नई सरकार का बहुप्रतीक्षित बजट पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच जुलाई को संसद में इसे पेश किया। बजट 2019 से जुड़ी सभी खबरें और विश्लेषण यहां पढ़ें।
बजट 2019: जानें बजट में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, देखें पूरी लिस्ट
शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर दिया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के काम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की। इस बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने दोनों पर एक रुपये की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल एक रुपये महंगे हो जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: नौ स्लाइड्स में समझिए मोदी सरकार 2.0 के पहले बही-खाता का पूरा हिसाब-किताब
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश किया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के दाम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की। इस बजट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं यहां पढ़ें पूरी खबर
आम बजट 2019: सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया बेदम...किसने क्या कहा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में पूर्ण आम बजट पेश किया। बजट में एक ओर जहां गरीबों को कुछ तोहफे दिए गए वहीं सुपररिच यानी बहुत ज्यादा अमीर लोगों पर आयकर की दर बढ़ाई गई है। दूसरी तरफ मध्यम वर्ग को कोई रियायत नहीं मिली है। हालांकि मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदने के लिए कर्ज पर मिलने वाली छूट को दो लाख से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में बजट लेकर पहुंचीं वित्त मंत्री, चिदंबरम ने कसा तंज
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट के कागजों को सूटकेस की जगह लाल कपड़े के फोल्डर में लाने पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तंज कसा है। चिदंबरम ने कहा कि भविष्य में जब कांग्रेस का वित्त मंत्री बजट पेश करेगा तो वह डॉक्यूमेंट को आईपैड में ले जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Budget 2019: निर्मला के बजट में उत्तराखंड के हाथ खाली, अब 15वें वित्त आयोग से उम्मीद
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में ग्रीन बोनस मिलने का सपना टूट गया है। बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नीति आयोग के समक्ष ग्रीन बोनस की जोरदार पैरोकारी कर आए थे। नीति आयोग ने भी पर्यावरणीय सेवाओं के एवज में हिमालयी राज्यों को वित्तीय अनुदान दिए जाने पर अपनी सहमति जताई थी। लेकिन शुक्रवार को पेश हुए बजट में ग्रीन बोनस का जिक्र तक नहीं हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर
हेमा मालिनी से स्मृति ईरानी तक, जानिए मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले ये 4 सेलेब्स?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में बजट पेश किया। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया। खास बात है कि निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालीन वित्त मंत्री हैं। बजट पेश होने के बाद आम हो या खास हर कोई अपनी राय रख रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Budget 2019: सीएम त्रिवेंद्र ने बताया गांव-गरीब और किसान का बजट, कांग्रेस ने कहा दिशाहीन
पीएम मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट को गांव-गरीब और किसान के कल्याण का बजट बताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पहली फुलटाइम महिला वित्तमंत्री के तौर पर बजट पेश करने के लिए विशेष बधाई दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
अगर आपकी आय है आठ से 20 लाख रुपये तो इतना बचेगा टैक्स
बजट 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर स्लैब में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि अब इस वित्त वर्ष (2019-20) में भी लोगों को पुरानी दरों के हिसाब से टैक्स की गणना करनी होगी। हालांकि वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में दी गई पांच लाख की छूट को बरकरार रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ऐतिहासिक मैराथन बजट के दौरान देखने को मिले कई दिलचस्प नजारे
देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। कई मायनों में ऐतिहासिक रहे इस बजट को पेश करने के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी मेज थपथपाते दिखे तो राहुल गांधी ज्यादातर समय मोबाइल पर ही व्यस्त रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर
इस बजट में बनीं नई परंपराएं, ब्रीफकेस नहीं फोल्डर में बजट लेकर संसद पहुंचीं सीतारमण
इस बार का बजट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। कई पुरानी परंपराएं खत्म हुईं तो कई नई गढ़ी भी गईं। 49 साल बाद देश में किसी महिला वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण से पहले सन 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण का यह पहला बजट है। यहां पढ़ें पूरी खबर
इस बजट में आपको कुछ मिला भी या नहीं, ऐसे समझिए अपना नफा-नुकसान
फरवरी 2019 में अंतरिम बजट आया था। हालांकि वह केवल नाम का अंतरिम बजट था, उसमें की गईं घोषणाएं भयंकर किस्म की लोकलुभावन थीं। दशकों पुरानी टैक्स स्लैब बढ़ाने की मांग भी उसमें सुनी गई थी। हालांकि कम शब्दों में यह कह सकते हैं कि वह चुनावों को मद्देनजर बनाया गया बजट था। यहां पढ़ें पूरी खबर
जानिए एक रुपये की कहानी, यह है 100 पैसे का हिसाब-किताब
2019 का पूर्ण बजट पेश हो चुका है। ऐसे में आपको यह जानना भी जरूरी है कि प्रत्येक एक रुपये का हिसाब-किताब कितना होता है। सरकार 100 पैसे कैसे कमाती है और उसको कहां-कहां पर खर्च करती है, इसका पूरा हिसाब-किताब इस बार के बजट में दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट से नई नौकरियों के रास्ते खुले, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ेगी
देश की पहली महिला पूर्णकालिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश करते हुए अगले दस वर्ष का खाका पेश कर दिया। बजट से साफ हो गया है कि सरकार आने वाले दस साल में देश को किस दिशा में लेकर जाना चाहती है। पहली नजर में सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग को राहत बरकरार रखी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: डाउनलोड कर सकेंगे आयकर रिटर्न का भरा भराया फॉर्म
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में पूर्ण बजट पेश किया, जिसमें करदाताओं के लिए महत्वपूर्ण एलान किया गया। इस साल आयकर विभाग आईटीआर-1 फॉर्म भरने वालों को सैलरी, एफडी पर मिलने वाला ब्याज और टीडीएस की जानकारी पहले से भरकर देगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
एसी खरीदने के लिए जेब कटेगी ज्यादा, इन उत्पादों पर भी बढ़ेगी कस्टम ड्यूटी
अगली बार जब आप बाजार से एसी खरीदने जाएंगे तो फिर ज्यादा पैसा चुकाने के लिए तैयार रहें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में स्पलिट एसी सहित कई जरूरी उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पढ़िए आम बजट 2019 की मुख्य बातें, जो आपको जाननी चाहिए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश किया। आइए जानते हैं इसकी मुख्य बातें। यहां पढ़ें पूरी खबर
आज आधी रात से पेट्रोल 2.50 रुपये, डीजल 2.30 पैसे प्रति लीटर होगा महंगा
पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। निर्मला सीतारमण ने एक रुपया सेस और एक रुपया एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का एलान किया है। इससे शनिवार से पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल की कीमत 2.30 रुपये प्रति लीटर ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से किसको क्या मिला तोहफा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि भारत की जनता ने जनादेश के माध्यम से हमारे देश के भविष्य के लिए अपने दो लक्ष्यों- राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि पर मुहर लगाई है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा उद्देश्य है, मजबूत देश के लिए मजबूत नागरिक। यहां पढ़ें पूरी खबर
Budget 2019: जानें किस तरह के कौशल को बढ़ावा देगी सरकार, इनमें करियर बनाना होगा फायदेमंद
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2019-20 का बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि कौशल विकास योजना के जरिये कुल एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए सक्षम जाएगा। विदेशों में नौकरी पाने के लिए भारत के युवाओं भाषा प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य कौशलों पर ध्यान दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: तीन करोड़ दुकानदारों को मिलेगी पेंशन की सुविधा, बजट 2019 में हुआ एलान
नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही साल में छोटे दुकानदारों एवं कारोबारियों को पेंशन सुविधा के लाभ की घोषणा की है। डेढ़ करोड़ से कम के सालाना कारोबार वाले तीन करोड़ छोटे दुकानदार एवं कारोबारी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानें उनकी शिक्षा और जिंदगी से जुड़ी हर अहम बात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार यानी आज बजट पेश किया है । बता दें कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। इससे पहले एक फरवरी को पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खास बात ये है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी से चले आ रहे ब्रीफकेस के ट्रेंड को खत्म कर दिया, परंपरा तोड़ते हुए ब्रीफकेस की जगह एक फोल्डर में बजट लेकर निकलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: सरकार का वादा, 2022 तक पूरी होगी डेडिकेटेड फ्रैट कोरिडोर परियोजना
नरेन्द्र मोदी सरकार 2.0 के पहले बजट में सरकार ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा परियोजना को 2022 तक पूरा करने का वादा किया है। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में 2019-20 का केन्द्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि तेज विकास को सुनिश्चित करने के साथ ट्रैकों, रॉलिंग स्टॉक के निर्माण को पूरा करने और यात्री सेवाओं में सुधार के लिए बजट में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का प्रस्ताव रखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पैन कार्ड या आधार नंबर, किसी से भी फाइल किया जा सकेगा आयकर रिटर्न
करदाताओं को राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब उनको पैन कार्ड के बजाए आधार कार्ड से रिटर्न भरने की सुविधा दे दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश में 120 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार कार्ड है। जिनके पास पैन नहीं है, वे आधार कार्ड से इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। इससे कई लोगों को फायदा मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: महिलाओं और युवाओं को क्या मिला? जानिए सबकुछ यहां
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का 'बही-खाता' यानी बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने कई योजनाओं का एलान किया। इस बजट में महिलाओं पर भी खास ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी एक सुनहरी कहानी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं का अद्भुत योगदान न हो। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019 को आसानी से समझने के लिए जान लें इन शब्दों के अर्थ, नहीं आएगी कोई दिक्कत
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पूर्ण बजट पेश किया। अगर आपको इन 19 शब्दों का मतलब पता होगा, तो ही आपको सीतारमण के बजट भाषण का सार आसानी से समझ आएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019: इलेक्ट्रिक कारों पर सरकार की बड़ी सौगात, GST में कमी के साथ डेढ़ लाख की छूट
बजट 2019 में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएं हैं। इलेक्ट्रिक कारों को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार ने इन पर जीएसटी की दरों में कटोती की है। साथ ही, इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर इनकम टैक्स में भी छूट दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
इलेक्ट्रिक कारों के लिए बन रहे हैं खास इलेक्ट्रिक हाईवे, कनेक्ट होंगे देश के ये शहर
सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं लेकर आ रही है। शुक्रवार को संसद में बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ाने के लिए सरकार पूरे देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। साथ ही, इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर छूट देने का प्रावधान रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान
देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार-2 का पहला आम बजट शुक्रवार को पेश किया। इस बजट में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई प्रावधान किये जाने की बात कही गई है। इन क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के लिए भी बातें की गईं हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
कृषिः बजट में खेती के पुराने तरीकों पर सरकार का जोर, कम होगा खर्चा
केंद्र सरकार का पूरा जोर इस बार खेती के पुराने तरीकों पर लौटने का है, ताकि इसकी लागत को कम किया जा सके। सरकार के प्रत्येक कार्य एवं योजना के केन्द्र में ‘‘गांव, गरीब और किसान’’ होने का दावा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि 2022 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार में बिजली का कनेक्शन और स्वच्छ ईधन आधारित रसोई सुविधा होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
बजट 2019 पर एक्सपर्ट की राय- बदल सकता है वित्त वर्ष, नहीं बदलेगा टैक्स स्लैब
बजट पेश करने में सरकार कई तरह के बदलाव कर सकती है। हालांकि आम जनता को ज्यादा सहूलियतें नहीं मिल सकती हैं। एक्सपर्ट ने कहा कि बेसिक टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं केंद्र सरकार वित्त वर्ष में बदलाव कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।