Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Minister Invokes Humayun and Sher Shah Suri at SCO Forum in Delhi

'एक किले में दो प्रतिद्वंद्वी': पुराना किला पहुंचकर हुमायूं-शेरशाह को याद करने लगे पाकिस्तानी मंत्री; क्यों?

Sat, 21 Nov 2026 10:57 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 10:57 PM IST
सार

एससीओ सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने पुराना किला का जिक्र करते हुए हुमायूं और शेरशाह सूरी को इतिहास की दो अहम परतों के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि यह किला अलग-अलग शासकों और दौर की कहानी कहता है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। सम्मेलन के जरिए भारत अपनी हजारों साल पुरानी सभ्यतागत विरासत को एससीओ देशों के प्रतिनिधियों के सामने रख रहा है।
 

विज्ञापन
Pakistan Minister Invokes Humayun and Sher Shah Suri at SCO Forum in Delhi
मुसादिक मलिक, पाकिस्तान के मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के पुराना किला में आयोजित एससीओ सभ्यता संवाद मंच पर मुगल शासक हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस किले में यह कार्यक्रम हो रहा है, वह अपने आप में इतिहास की कई परतों की कहानी है। भारत तीन दिवसीय एससीओ सभ्यता सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इसमें पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक समेत एससीओ के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


हुमायूं और शेरशाह सूरी को लेकर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री?
मुसादिक मलिक ने कहा कि पुराना किला की नींव हुमायूं ने रखी थी, जिनका संबंध तैमूरी वंश से था और जो मध्य एशिया से आए थे। इसके बाद अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इस किले का निर्माण आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, 'दो शासक और एक किला। इसका मतलब इतिहास की दो परतें है।' मलिक ने अपने संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया। उन्होंने उर्दू में लिखा कि यह किला अपने आप में एक कहानी है।
विज्ञापन


भारत की विरासत में हुमायूं के मकबरे का क्या महत्व?
हुमायूं मुगल साम्राज्य के दूसरे शासक थे। उनका मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित है और पुराना किला से ज्यादा दूर नहीं है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, हुमायूं का मकबरा भारतीय उपमहाद्वीप का पहला उद्यान-मकबरा है। इसने उस दौर की अंतिम संस्कार से जुड़ी पुरानी परंपराओं से अलग स्थापत्य शैली को पहचान दी। यह भारत की इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का शुरुआती और प्रमुख उदाहरण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पहली बार भारत आए मलिक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद 2025 से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। इस माहौल में मुसादिक मलिक पहली बार भारत आए हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित 'सभ्यतागत और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां' विषयक सत्र में उन्होंने कहा कि संवाद अलग-अलग पहचानों और विविधताओं के बीच होता है। उन्होंने कहा कि वे इसी संवाद के लिए यहां आए हैं।

मलिक ने आगे कहा कि अलग-अलग आवाजों और पहचानों के बीच विचारों का स्वतंत्र आदान-प्रदान होना चाहिए। उनके मुताबिक, विविधताओं को अपनाने और उन्हें समृद्ध बनाने में ही समझदारी है। इसके लिए साहस की भी जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर सभी लोग इन्हीं दोनों बातों का जश्न मनाने के लिए जुटे हैं।


एससीओ प्रतिनिधियों को क्या दिखा रहा है भारत?
भारत दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में इस सम्मेलन का आयोजन कर अपनी समृद्ध सभ्यतागत विरासत और हजारों वर्षों के इतिहास की झलक दुनिया के सामने रख रहा है। इस दौरान 'अस्तित्व- द एसेंस ऑफ आवर एग्जिस्टेंस' नाम से एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसके जरिए एससीओ देशों के प्रतिनिधियों को पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली के इतिहास से रूबरू कराया जा रहा है। प्रदर्शनी में 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के इतिहास को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed