फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019 Highlights: petrol diesel excise duty rises by one rupees per litre

बजट 2019: पेट्रोल 2.50 रुपये, डीजल 2.30 पैसे प्रति लीटर होगा महंगा

Fri, 05 Jul 2019 10:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 05 Jul 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 Highlights: petrol diesel excise duty rises by one rupees per litre

पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों को अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। निर्मला सीतारमण ने एक रुपया सेस और एक रुपया एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का एलान किया है। इससे शनिवार से पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल की कीमत 2.30 रुपये प्रति लीटर ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

विज्ञापन

इनके लिए देना होगा पैसा

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, रोड-इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस एक-एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाया जाएगा। अब शनिवार से लोगों को दो रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त खर्च करना होगा। इसके साथ ही सोने चांदी पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़कर 12.5 फीसदी हुई। 

विज्ञापन

पेट्रोल पर इतनी है एक्साइज ड्यूटी

अगर दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल पर 17.98 रुपये की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगती है। यह अब बढ़कर 18.98 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा देश के कई राज्यों व शहरों में स्थित नगर निगम भी अपनी तरफ से सेस लगाते हैं, जिससे इसकी असल कीमत में और इजाफा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल पर इतना पैसा एक्साइज के तौर पर 

दिल्ली की बात करें तो लोगों को 38.20 रुपये प्रति लीटर बेस प्राइस लगता है। यह डीलर को 38.48 रुपये में मिलता है। फिर इसमें 13.83 रुपये की एक्साइज ड्यूटी, 2.49 रुपये डीलर कमीशन, वैट 9.47 रुपये लगता है। इस हिसाब से लोग 64.27 रुपये चुका रहे हैं। वहीं अब इसमें एक रुपये प्रति लीटर के अतिरिक्त राज्यों और नगर निगम द्वारा लिए जाने वाले सेस के तौर पर पैसा देना होगा। 


बढ़ी हुईं कीमतें शनिवार से लागू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed