निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानें उनकी शिक्षा और जिंदगी से जुड़ी हर अहम बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार यानी आज बजट पेश किया है । बता दें कि यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। इससे पहले एक फरवरी को पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खास बात ये है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी से चले आ रहे ब्रीफकेस के ट्रेंड को खत्म कर दिया, परंपरा तोड़ते हुए ब्रीफकेस की जगह एक फोल्डर में बजट लेकर निकलीं।
सबसे पहले जानते हैं कि निर्मला सीतारमण कौन हैं...? 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में जन्मी निर्मला सीतारमण ने न केवल रक्षामंत्री पद को बखूबी निभाया बल्कि इससे पहले उन्होंने वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय, कॉमर्स एंड इडस्ट्री मंत्रालय के राज्य मंत्री (इंडिपेंडेंट चार्ज) का कार्यभार संभाला। सीतारमण ने 2016 से संसद सदन राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। खास बात ये है कि 2003 में, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान, वह 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी बनीं। सीतारमण 2006 में भाजपा में उस दौरान शामिल हुईं जब नितिन गडकरी पार्टी प्रमुख थे और सीतारमण पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान
बता दें सीतारमण ने सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से स्नातक किया और 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय स्टडीज में एम. फिल की पढ़ाई पूरी की। जब सीतारमण दिल्ली में मास्टर कर रही थीं तब उनकी मुलाकात तेलुगु ब्राह्मण डॉ परकला प्रभाकर से हुई और उन्होंने उनसे 1986 में शादी कर ली। शादी होने के बाद अपने पति के साथ निर्मला लंदन चली गईं।
1991 में इंडिया लौटने से पहले उन्होंने प्राइसवाटरहाउस कॉपर के सीनियर मैनेजर के साथ काम किया साथ ही उन्होंने बीबीसी वर्ड के साथ भी काम किया। निर्मला सीतारमण की एक बेटी भी है और उनका परिवार अब हैदराबाद में है।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान
कमेंट
कमेंट X