फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   split ac set to become costlier as custom duty increased upto 20 percent

एसी खरीदने के लिए जेब कटेगी ज्यादा, इन उत्पादों पर भी बढ़ेगी कस्टम ड्यूटी

Fri, 05 Jul 2019 06:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 05 Jul 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
split ac set to become costlier as custom duty increased upto 20 percent

अगली बार जब आप बाजार से एसी खरीदने जाएंगे तो फिर ज्यादा पैसा चुकाने के लिए तैयार रहें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में स्पलिट एसी सहित कई जरूरी उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन

मेक इन इंडिया को देना है बढ़ावा

सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है। इसी वजह से आयात होने वाले उत्पादों की कीमतों में इजाफा होगा। हालांकि इसका असर बड़े ब्रांडो के बजाए छोटी कंपनियों पर पड़ेगा, जो इनके लिए पार्ट्स बाहर से मंगाते हैं। 

विज्ञापन

आठ से नौ फीसदी बढ़ेंगे दाम

केंद्र सरकार ने बजट में आयात होने वाले एसी की कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में कई छोटे ब्रांड्स के स्पलिट एसी आठ से नौ फीसदी महंगे हो जाएंगे। अभी अलग-अलग पार्ट्स मंगाकर तैयार होने वाले एसी पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी तरह के आयतित होने वाले एसी पर 20 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी। देश में अभी भी कई ऑनलाइन, एक्सक्लूसिव और सुपर प्रीमियम स्पलिट एसी की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके भी बढ़ेंगे दाम

बजट में इसके अलावा सीआरटी ट्यूब, मॉनीटर व टीवी, सीडी, डीवीडी, प्लाजमा टीवी लेना भी महंगा हो गया है। पैनोसॉनिक इंडिया के प्रेजीडेंट और सीईओ मनीष शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी और आईपी कैमरा पर कस्टम ड्यूटी को 15 से 20 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह एक अच्छा कदम है। इससे देश में उत्पादन इनका बढ़ने की संभावना है। हमारा मानना है कि सरकार ओपन सैल टीवी और 32 इंच से ज्यादा साइज वाले टीवी पर जीएसटी को 18 फीसदी व चार स्टार से ज्यादा रेटिंग वाले फ्रिज और एसी पर जीएसटी 12 फीसदी आना चाहिए।  

इनके भी बढ़े दाम

सोने के साथ आयातित किताबों पर पांच फीसदी का शुल्क बढ़ाया है। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स सिंथेटिर रबर, पीवीसी और टाइल्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, तंबाकू उत्पादों पर भी शुल्क बढ़ाया गया है, जिसके बाद उनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषणों पर भी लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं बजट 2019 में ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस उत्पाद, मूल धातु के फिटिंग्स, फ्रेम और सामान, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, वाहन के हॉर्न, सिगरेट आदि की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed